Met Gala 2026: कब-कहां शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट, बॉलीवुड से कौन करेगा डेब्यू?

Met Gala 2026: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट 'मेट गाला 2026' का आयोजन मई के पहले सोमवार को होना है. इस बार 4 मई से इस इवेंट की शुरुआत हो रही है. हालांकि, इंडिया में ये 5 मई से देखा जा सकेगा. इस ग्रैंड इवेंट का हर किसी को बेहद इंतजार रहता है.

Met Gala 2026
1 / 7
Met Gala 2026. image credit- social media

Advertisment

मेट गाला 2026

मेट गाला 20262 / 7

दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट 'मेट गाला 2026' की बात करें तो इस इवेंट की शुरुआत न्यूयॉर्क सिटी में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होगी. दुनियाभर के सेलेब्स इस इवेंट में हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

बॉलीवुड सेलेब्स करेंगे डेब्यू

बॉलीवुड सेलेब्स करेंगे डेब्यू3 / 7

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो 'मेट गाला 2026' में बॉलीवुड के कई सेलेब्स इवेंट के रेड कारपेट पर अपने स्टाइलिश लुक और आउटफिट के साथ जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं.

करण जौहर करेंगे डेब्यू

करण जौहर करेंगे डेब्यू4 / 7

'मेट गाला' की बात करें तो इस इवेंट में हर साल कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आते हैं. इस साल भी ऐसा ही होने वाला है. डेब्यू की बात करें तो इस बार फिल्ममेकर करण जौहर इस इवेंट में डेब्यू करने वाले हैं. वहीं, जानकारी है कि करण के अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट , कियारा आडवाणी, ईशा अंबानी, नताशा पूनावाला, मनीष मल्होत्रा सहित कई सेलेब्स इस इवेंट में शामिल होने वाले हैं.

विज्ञापन

हॉलीवुड सेलेब्स भी करेंगे शिरकत

हॉलीवुड सेलेब्स भी करेंगे शिरकत5 / 7

साथ ही वीनस विलियम्स, निकोल किडमैन, सबरीना कारपेंटर, टेलर स्विफ्ट, बियॉन्से, किम कार्दशियन, रिहाना, जेंडाया, हैली बीबर, कॉनर स्टोरी, हडसन विलियम्स, सारा पिजन जैसी हस्तियां भी इस इवेंट में शामिल होंगी.

क्या है थीम

क्या है थीम6 / 7

गौरतलब है कि 'मेट गाला' में हर साल अलग-अलग थीम होती है. इस बार इस इवेंट के लिए कॉस्ट्यूम आर्ट थीम चुनी गई है. साथ ही सेलेब्स के लिए फैशन इज आर्ट ड्रेस कोड रखा गया है.

विज्ञापन

कब से देख सकेंगे इवेंट

कब से देख सकेंगे इवेंट7 / 7

'मेट गाला 2026' का रेड कारपेट इवेंट सोमवार 4 मई को शाम 6 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इंडिया में इसे 5 मई को सुबह 3.30 बजे से देखा जा सकेगा. इसे पीकॉक, हुलु+लाइव टीवी और डायरेक्ट टीवी जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है. वहीं, भारतीय दर्शक इवेंट के रेड कारपेट को वोग के यूट्यूब चैनल पर 5 मई से लाइव देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन