न टूल, न इंसान! जानें क्या है 'DNEG' जिसने जीते 8 ऑस्कर और अब बना रही रणबीर कपूर की 'Ramayana'

What is DNEG In Ramayana Teaser: रणबीर कपूर की फिल्म Ramayana का टीजर रिलीज हो चुका है. फैंस अपने हीरो का राम अवतार देखकर बेहद खुश हैं. टीजर में DNEG नाम को दिखाया गया था, जिसके बारे में कई लोग नहीं जानते. कुछ लोग इसे इंसान समझ रहे, तो कुछ बिल्कुल इस नाम से अंजान हैं. आइए बताते हैं इसके बारे में.

Ranbir Kapoor Ramayana
1 / 8
Ranbir Kapoor Ramayana

रणबीर कपूर की फिल्म Ramayana का टीजर रिलीज हो चुका है. फैंस अपने हीरो का राम अवतार देखकर बेहद खुश हैं. टीजर में DNEG नाम को दिखाया गया था, जिसके बारे में कई लोग नहीं जानते. कुछ लोग इसे इंसान समझ रहे, तो कुछ बिल्कुल इस नाम से अंजान हैं. आइए बताते हैं इसके बारे में.  

विज्ञापन

रणबीर कपूर की रामायण

रणबीर कपूर की रामायण2 / 8

हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर रणबीर कपूर की रामायण का टीजर रिलीज हुआ, जिसको देखने के बाद फैंस की उत्सुक्ता और भी बढ़ गई. फिल्म में कमाल के VFX और म्यूजिक ने सबकी आंखें खोल दी.

विज्ञापन

रणबीर कपूर का राम अवतार

 रणबीर कपूर का राम अवतार3 / 8

फिल्म रामायण में रणबीर कपूर का राम अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है. चेहरे पर सादगी और भोलापन बिल्कुल राम छवि दिखा रहा है. वहीं पीछे चलता बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म की भव्यता को और बढ़ा रहा है.

टीजर में इस्तेमाल हुआ DNEG का नाम

टीजर में इस्तेमाल हुआ DNEG का नाम4 / 8

टीजर चलने के दौरान एक जगह पर DNEG नाम को क्रेडिट दिया गया, जिसके आगे लिखा था कि यह 8 बार ऑस्कर विजेता है. इस नाम को देखकर कई लोग भ्रमित हो गए. आइए जानते हैं इस नाम के पीछे की कहानी.

विज्ञापन

DNEG विजुअल इफेक्ट्स कंपनी

DNEG विजुअल इफेक्ट्स कंपनी5 / 8

DNEG कोई इंसान या टूल नहीं, बल्कि विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन कंपनी है. सरल शब्दों में कहें तो यह हजारों कलाकारों, इंजीनियरों और क्रिएटिव लोगों का एक वैश्विक नेटवर्क है, जो फिल्में में VFX का काम करते हैं.

DNEG की उपलब्धता

DNEG की उपलब्धता6 / 8

DNEG ने कई हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के लिए पहले काम किया हुआ है. इसे 8 बार Academy Awards (Oscars) से नवाजा गया है, जिन्हें दुनिया विजुअल मास्टरपीस मानती है. इसी कंपनी ने इस बार फिल्म रामायण के लिए भी VFX का काम किया है.

विज्ञापन

किन फिल्मों में DNEG का योगदान?

किन फिल्मों में DNEG का योगदान?7 / 8

DNEG ने Inception, Interstellar, Ex Machina, Blade Runner 2049, First Man, Tenet, Dune: Part One, Dune: Part Two जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है. पूरी दुनिया में ये फिल्में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं. अब ऐसा ही लाजवाब VFX आपको फिल्म रामायण में भी देखने को मिलेगा.

भारतीय कनेक्शन और नमित मल्होत्रा

भारतीय कनेक्शन और नमित मल्होत्रा8 / 8

इस कंपनी के CEO नमित मल्होत्रा हैं, जो एक भारतीय उद्यमी हैं. उन्होंने भारत की 'Prime Focus' कंपनी से शुरुआत की और आज दुनिया की सबसे बड़ी VFX कंपनी चला रहे हैं. 'रामायण' फिल्म को नमित मल्होत्रा ही प्रोड्यूस कर रहे हैं और DNEG इसमें विजुअल इफेक्ट्स दे रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन