Welcome To The Jungle X Review: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. वहीं फिल्म के रिलीज होते ही फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. फिल्म देखकर फैंस अपने एक्स अकाउंट पर रिव्यू शेयर कर रहे हैं. चलिए जानते हैं ऑडियंस को अक्षय कुमार की ये फिल्म कैसी लगी?
क्या बोली ऑडियंस?

2 / 7
'वेलकम टू द जंगल' को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार की ये फिल्म एक साफ-सुथरी मनोरंजक फिल्म है. ये 'हाउसफुल 5' जैसी नहीं थी, जिसमें सिर्फ महिलाओं को दिखावटी रखा गया था. इस फिल्म को आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं. इसे देखकर आप सिनेमाघरों से मुस्कुराते हुए निकलेंगे. इसे 5 में से 4 रेटिंग मिलती है.'
सुनील शेट्ट और अक्षय कुमार ने जीता दिल

3 / 7
दूसरे यूजर ने लिखा, 'फिल्म का नाम 'वेलकम टू द जंगल' है, लेकिन असलियत में ये 'वेलकम' और 'आवारा पागल दीवाना' का कॉम्बिनेशन है. सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार बेहद हैंडसम और फिट दिखाई दे रहे हैं. साथ ही इन सितारों ने कमाल की एक्टिंग की.'
अक्षय कुमार ने यंग सितारों को दी कड़ी टक्कर

4 / 7
तीसरे यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार के लुक ने स्क्रीन पर आग लगा दी. फिल्म में अक्षय कुमार को देखकर लगा कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है, वो अभी भी यंग सितारों से काफी ज्यादा फिट हैं. इस फिल्म को सिनेमाघरों में जरूर देखें.'
फिल्म ने ऑडियंस को खूब हंसाया

5 / 7
चौथे यूजर ने लिखा, 'शुरुआत में फिल्म काफी धीमी लगी. लेकिन बाद में ये फिल्म काफी मजेदार बन जाती है. फिल्म के कुछ सीक्वेंस काफी अच्छे थे, इन सीन्स को देखकर खूब हंसी आई. फिल्म में कुछ कमियां भी हैं लेकिन कुल मिलाकर ये मजेदार है.'
स्टार्स की एक्टिंग ने फिल्म को बनाया मजेदार

6 / 7
अक्षय कुमार की फिल्म देखकर एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये फिल्म भले ही अच्छी ना हो, लेकिन उम्मीद से थोड़ा अच्छी निकली. अक्षय कुमार बेहतरीन फॉर्म में नजर आए और उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी किया. कुछ सीन्स बेहद अजीब हैं, लेकिन इन सभी सितारों ने अच्छा काम किया है जिससे फिल्म मजेदार बन जाती है.'
'वेलकम टू द जंगल' की स्टारकास्ट

7 / 7
बता दें इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, अरशद वारसी, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, जैकलीन फर्नांडीस, दिशा पाटनी, रवीना टंडन और लारा दत्ता जैसे सितारे हैं.