Welcome to the Jungle में नजर आए 34 स्टार्स, कितनी है कलाकारों की फीस और क्या है फिल्म का बजट?
Welcome to the Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म में एक दो नहीं बल्कि 34 स्टार्स नजर आए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म का बजट क्या है और इसकी कास्ट को क्या फीस मिली है?

स्टार्स पर बहाया गया अच्छा-खासा पैसा
2 / 7फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की बात करें तो इस फिल्म में स्टार्स पर अच्छा-खासा पैसा बहाया गया है. फिल्म में 34 स्टार्स की बड़ी फौज इसे अपने आपमें खास बनाती है.
स्टार्स की फीस
3 / 7मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फिल्म के लिए सुनील शेट्टी को करीब 4 करोड़ रुपये, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस को करीब 2.5-2.5 करोड़ रुपये, परेश रावल, अरशद वारसी, लारा दत्ता और रवीना टंडन को करीब 2-2 करोड़ रुपये की फीस मिली है.
अक्षय कुमार की फीस
4 / 7साथ ही अक्षय कुमार की फीस को लेकर पहले 90 करोड़ रुपये और बाद में 1.8 करोड़ रुपये के साथ प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल की खबरें आई थी, लेकिन ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने इन सभी दावों को गलत बताया था. फिलहाल स्टार्स की फीस से जुड़े सभी आंकड़े सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं और इनको लेकर ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है.
फिल्म का बजट
5 / 7वहीं, अगर इस फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 250 से 300 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. फिल्म के बड़े सेट, अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग, एक्शन सीक्वेंस और लंबी स्टारकास्ट की वजह से इसकी लागत पर मोटा खर्चा आया है.
थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म
6 / 7ये फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन करती है. फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में इसके कलेक्शन से बड़ी उम्मीदें हैं.
मेकर्स को बड़ी उम्मीदें
7 / 7फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में बड़ी स्टारकास्ट और मोटा बजट और इसकी कहानी इसे अपने आपमें एक शानदार फिल्म बनाते हैं, लेकिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस ही इसकी आगे की पॉपुलैरिटी बताएगी. फिल्म से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं.