Welcome To The Jungle से पहले OTT पर देखें अक्षय कुमार की ये 5 कॉमेडी फिल्में, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट!

Akshay Kumar OTT Movies: अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ 25-30 सितारे मौजूद हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. 'वेलकम टू द जंगल' से पहले आप अक्षय कुमार की टॉप 5 कॉमेडी फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं.

alshay kumar movies list
1 / 6

विज्ञापन

भूल भुलैया

भूल भुलैया2 / 6

साल 2007 में रिलीज हुई 'भूल भुलैया' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ राजपाल यादव, विद्या बालन और परेश रावल लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

गरम मसाला

गरम मसाला3 / 6

अक्षय कुमार की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ परेश रावल, जॉन अब्राहम और राजपाल यादव लीड रोल में हैं.

भागम भाग

भागम भाग4 / 6

साल 2006 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'भागम भाग' में भी आपको हंसी का ओवरडोज मिलेगा. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ गोविंदा, राजपाल यादव और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

वेलकम

वेलकम5 / 6

अक्षय कुमार की 'वेलकम' साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. वहीं इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 'वेलकम' में अक्षय कुमार के साथ-साथ अनिल कपूर और नाना पाटेकर लीड रोल में हैं.

दे दना दन

दे दना दन6 / 6

साल 2009 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की इस फिल्म को भी आप ओटीटी पर देख सकते हैं. वीकेंड पर इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, कैटरीना कैफ और परेश रावल लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन