Netflix पर छाई 2 सीजन वाली हॉरर सीरीज, 8 IMDb रेटिंग के साथ देखने को मिलेगा खौफ का दूसरा रूप

Wednesday season 2 Netflix: अगर आप हॉरर फिल्में या सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो यह 8 IMDb की भयंकर डरावनी वेब सीरीज देख सकते हैं. इसमें आपको खौफ का दूसरा रूप देखने को मिलेगा. यह Netflix पर ट्रेंड कर रही है.

Wednesday season 2 Netflix
1 / 8
Wednesday season 2 Netflix

Wednesday season 2 Netflix: अगर आप हॉरर फिल्में या सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो यह 8 IMDb की भयंकर डरावनी वेब सीरीज देख सकते हैं. इसमें आपको खौफ का दूसरा रूप देखने को मिलेगा. यह Netflix पर ट्रेंड कर रही है.  

विज्ञापन

Netflix पर खौफनाक फिल्में

Netflix पर खौफनाक फिल्में2 / 8

Netflix पर कई खौफनाक फिल्में आपका मनोरंजन करने के लिए स्ट्रीम कर रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये 2 सीजन वाली ये वेब सीरीज इतनी डरावनी है, जो आपके होश उड़ा सकती है. इसका पहला भाग और दूसरा भाग दोनों Netflix पर छाया हुआ है.

विज्ञापन

कौन सी है सीरीज?

कौन सी है सीरीज?3 / 8

Netflix की सबसे चर्चित हॉरर-मिस्ट्री सीरीज “Wednesday” का दूसरा सीजन अब तैयार है. यह सीरीज Addams Family पर आधारित है. इसमें मुख्य किरदार Wednesday Addams है, जो एक काली पोशाक पहनने वाली, अजीब और डरावनी लड़की है.

लड़की का अजीबो गरीब स्वभाव

लड़की का अजीबो गरीब स्वभाव4 / 8

उसका स्वभाव बहुत ठंडा और रहस्यमयी है. लोग इसे हॉरर सीरीज कहते हैं लेकिन इसमें कॉमेडी और रहस्य भी भरपूर है. इसे देखकर आपको हंसी के साथ साथ डर भी लगेगा. इसीलिए अगर आपको कुछ मजेदार देखना है, तो ये सीरीज जरूर देखें.

विज्ञापन

पहला सीजन क्यों इतना हिट हुआ?

पहला सीजन क्यों इतना हिट हुआ?5 / 8

इसका पहला सीजन 2022 में रिलीज हुआ था. इसमें Wednesday एक बोर्डिंग स्कूल Nevermore Academy में जाती है. वहाँ पर अजीब-अजीब घटनाएँ होती हैं जैसे कि हत्याएँ, मॉन्स्टर और पुराने राज. इससे काफी दहशत फैल जाती है.

Wednesday की बुद्धिमानी और बहादुरी

Wednesday की बुद्धिमानी और बहादुरी6 / 8

Wednesday अपनी बुद्धिमत्ता और बहादुरी से इन राज़ों को सुलझाती है. सीरीज में डांस सीन बहुत वायरल हुआ था. Jenna Ortega ने Wednesday का रोल इतना अच्छा निभाया कि पूरी दुनिया दीवानी हो गई.

विज्ञापन

दूसरे सीजन में क्या नया खौफ है?

दूसरे सीजन में क्या नया खौफ है?7 / 8

दूसरे सीजन में कहानी और भी डरावनी और रोमांचक हुई. Wednesday अब Nevermore Academy में वापस लौटती है. इस बार नया खतरा और पुराने दुश्मन दोनों साथ आ रहे हैं. स्कूल के आसपास और भी अंधेरा फैल रहा है, जिसकी वजह से अब Wednesday की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

दोनों सीजन की सफलता

दोनों सीजन की सफलता 8 / 8

पहला सीजन 8.1 IMDb रेटिंग के साथ सुपरहिट रहा है. बता दें कि सीरीज में हॉरर, एक्शन, फैमिली ड्रामा और थोड़ी रोमांस भी है. Thing (कटा हुआ हाथ) और Uncle Fester जैसे मजेदार किरदार आपका खूब मनोरंजन करेंगे. साथ ही डायरेक्टर Tim Burton की स्टाइल में डार्क और सुंदर विजुअल्स देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन