Prime Video पर देखें 9 IMDb रेटिंग वाली यह वॉर-ड्रामा फिल्म, आंसुओं से भर देगी सच्ची घटना पर बनी यह धांसू कहानी

Best War Drama Movies on Prime Video: सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं, जो वॉर पर बनी हैं. युद्ध के दौरान घटने वाली कहानियों को बड़ी बारीकी से फिल्मों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया है. ऐसी ही एक फिल्म Prime Video पर देखें, जो आपको काफी पसंद आएगी.

Schindler's List Movie Review,
1 / 8
Schindler's List Movie Review,

Best War Drama Movies on Prime Video: सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं, जो वॉर पर बनी हैं. युद्ध के दौरान घटने वाली कहानियों को बड़ी बारीकी से फिल्मों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया है. ऐसी ही एक फिल्म Prime Video पर देखें, जो आपको काफी पसंद आएगी.  

विज्ञापन

सच्ची घटनाओं पर बनीं फिल्में

सच्ची घटनाओं पर बनीं फिल्में2 / 8

सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं, जो सच्ची घटनाओं पर फिल्माईं जाती हैं. ऐसी ही एक फिल्म 1993 में बनाई गई, जो कि एक वॉर-ड्रामा फिल्म है. इसमें सच्ची घटनाओं के बारे में कहानी के रूप में दिखाया गया है.

विज्ञापन

कौन सी है वो फिल्म?

कौन सी है वो फिल्म?3 / 8

इस फिल्म का नाम है- 'शिंडलर्स लिस्ट' (Schindler's List). स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्देशित यह फिल्म न केवल एक महान वॉर-ड्रामा है, बल्कि इसे दुनिया की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में से एक माना जाता है.

फिल्म की रेटिंग

फिल्म की रेटिंग4 / 8

इस फिल्म की रेटिंग 9.0 की जबरदस्त IMDb रेटिंग के साथ टॉप रेटेड फिल्मों की सूची में शामिल है. यह फिल्म Amazon Prime Video पर देखने के लिए उपलब्ध है. वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

विज्ञापन

सच्ची घटना पर आधारित

 सच्ची घटना पर आधारित5 / 8

यह फिल्म जर्मन व्यवसायी ऑस्कर शिंडलर की वास्तविक कहानी बयां करती है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध (होलोकॉस्ट) के दौरान अपनी जान और संपत्ति जोखिम में डालकर 1100 से अधिक यहूदियों को मौत के घाट उतरने से बचाया था.

इमोशनल कर देगी कहानी

इमोशनल कर देगी कहानी6 / 8

इस फिल्म का अंत बहुत ही इमोशनल है. इसमें मानवता को बचाने का शिलंडर का जज्बा आपको बेहद भावुक कर देगा. पत्थर दिल भी मोम की तरह पिघल जाएगा.

विज्ञापन

7 ऑस्कर अवॉर्ड किए हासिल

 7 ऑस्कर अवॉर्ड किए हासिल7 / 8

साल 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित कुल 7 अकादमी पुरस्कार (Oscars) जीते थे. इसे देखने के बाद आपके दिमाग में फिल्म की कहानी महीनों तक गूंजती रहेगी.

ब्लैक एंड व्हाइट प्रेजेंटेशन

ब्लैक एंड व्हाइट प्रेजेंटेशन8 / 8

फिल्म को जानबूझकर ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया गया है ताकि उस दौर की गंभीरता और सच्चाई को बेहतर तरीके से दर्शाया जा सके. अगर आप इस वीकेंड कुछ मीनिंग फुल देखना चाहते हैं तो यह फिल्म आपके लिए है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन