कभी TV का सितारा था ये एक्टर, फिर एक सीरीज ने बनाया सुपरस्टार; नेशनल अवॉर्ड भी किया अपने नाम
Birthday Special: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. ये सितारे अपनी शानदार एक्टिंग से सालों से ऑडियंस के दिलों पर राज करते आ रहे हैं. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और आज ये सितारा बॉलीवुड का सुपरस्टार है. चलिए इस सितारे के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विक्रांत मैसी का बर्थडे
2 / 8बॉलीवुड का ये चमकता सितारा कोई और नहीं बल्कि नेशनल अवॉर्ड विनर विक्रांत मैसी हैं. आज यानी 3 अप्रैल को विक्रांत मैसी अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं.
विक्रांत मैसी का डेब्यू टीवी सीरियल
3 / 8विक्रांत मैसी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. साल 2007 में आए टीवी सीरियल 'धूम मचाओ धूम' से विक्रांत मैसी ने अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'धर्म वीर' सीरियल में भी काम किया.
बॉलीवुड में किस फिल्म से रखा कदम?
4 / 8साल 2009 में आए 'बालिका वधू' से विक्रांत मैसी को अलग ही पहचान मिली. इस सीरियल से वो टीवी इंडस्ट्री में छा गए थे. वहीं टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद साल 2013 में एक्टर ने 'लूटेरा' मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा.
एक सीरीज ने बदली किस्मत
5 / 8'लूटेरा' के बाद विक्रांत मैसी 'दिल धड़कने दो' में भी नजर आए. साल 2018 में एक्टर की लाइफ तब बदली जब वो प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज 'मिर्जापुर' में दिखाई दिए. इस सीरीज ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए.
इन फिल्मों और सीरीज से बनाई पहचान
6 / 8'मिर्जापुर' के बाद विक्रांत मैसी 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' और 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसी सीरीज में भी नजर आए. इसके साथ ही एक्टर ने 'छपाक', 'हसीन दिलरुबा' और 'लव हॉस्टल' जैसी फिल्मों में दिखाई दिए और ऑडियंस का दिल जीता.
विक्रांत मैसी को मिल चुका नेशनल अवॉर्ड
7 / 8साल 2023 में विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' रिलीज हुई और ये फिल्म ऑडियंस की फेवरेट बन गई. इस फिल्म में विक्रांत मैसी की एक्टिंग को इतना पसंद किया गया कि उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला.
विक्रांत मैसी ने किससे की शादी?
8 / 8विक्रांत मैसी ने साल 2022 में एक्ट्रेस शीतल ठाकुर के साथ शादी की. वहीं 7 फरवरी साल 2024 में कपल एक बेटे के पैरेंट्स बने. सोशल मीडिया पर भी दोनों अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं.