एक्टर बनने के लिए घर से भागा ये सितारा, 'ट्विन ब्रदर्स' बन OTT का बना बड़ा स्टार; आज है करोड़ों का मालिक

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने जीरो से अपने करियर को शुरू किया और आज ये सितारे बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. बिना किसी गॉडफादर के इन सितारों ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जो एक्टर बनने के लिए अपने घर से भागकर मुंबई आ गया था. चलिए जानते हैं आखिर हम किस एक्टर की बात कर रहे हैं?

vijay varma (7)
1 / 8

विज्ञापन

कौन है ये सितारा?

कौन है ये सितारा?2 / 8

बॉलीवुड के जिस सितारे की हम बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि 'मिर्जापुर' स्टार विजय वर्मा हैं. 29 मार्च को एक्टर अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर हम आपको एक्टर के फिल्मी करियर के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

बचपन से ही बनना चाहते थे एक्टर

बचपन से ही बनना चाहते थे एक्टर3 / 8

विजय वर्मा का करियर काफी संघर्षों से भरा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर बनने के लिए विजय वर्मा ने अपना घर तक छोड़ दिया था. दरअसल एक्टर का जन्म हैदराबाद के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ और उन्हें बचपन से ही एक्टर बनने का शौक था.

एक्टर ने क्यों छोड़ा घर?

एक्टर ने क्यों छोड़ा घर?4 / 8

विजय के पिता एक बिजनेसमैन हैं और वो चाहते थे कि विजय उनके बिजनेस को ही आगे बढ़ाएं. लेकिन विजय के दिल में सिर्फ और सिर्फ एक्टर बनने का सपना था. बस फिर क्या विजय ने अपने पिता को बिजनेस करने के लिए मना कर दिया और घर से भागकर मुंबई एक्टर बनने के लिए आ गए.

विज्ञापन

डेब्यू फिल्म

डेब्यू फिल्म5 / 8

एक्टर ने अपने शुरुआती करियर में डेढ़ साल तक थिएटर किया. इसके बाद साल 2010 में विजय को 'चटगांव' में काम करने का मौका मिला. अपनी पहली फिल्म मिलने के बाद विजय ने दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ कई वेब सीरीज में काम किया.

इन फिल्मों और सीरीज से बनाई पहचान

इन फिल्मों और सीरीज से बनाई पहचान6 / 8

'पिंक', 'गली बॉय', 'सुपर 30', 'बागी 3', 'डार्लिंग्स' और 'मिर्जापुर' जैसी कई सीरीज और फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं. इन सभी फिल्मों और सीरीज में विजय वर्मा ने अलग-अलग किरदार निभाकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई.

विज्ञापन

कितने अमीर हैं एक्टर?

कितने अमीर हैं एक्टर?7 / 8

विजय वर्मा आज 20 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर एक फिल्म के लिए 85 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक लेते हैं. वहीं एक्टर के पास BMW जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं.

तमन्ना भाटिया से जुड़ चुका नाम

तमन्ना भाटिया से जुड़ चुका नाम8 / 8

बता दें विजय वर्मा का नाम तमन्ना भाटिया से भी जुड़ चुका है. खबरें थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है और फिलहाल विजय सिंगल हैं और अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन