सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म? Jana Nayagan की रिलीज डेट आई सामने!

Vijay Thalapathy Last Movie Jana Nayagan Release Date: थलापति विजय की पार्टी TVK ने तमिल नाडु विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है. वहीं जीत के बाद दूसरी तरफ एक्टर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. विजय ने पॉलिटिक्स के लिए एक्टिंग से संन्यास तो ले लिया था, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म अभी तक रिलीज ही नहीं हुई है.

vijay thalapathy last movie
1 / 7

विज्ञापन

थलापति विजय की चुनावी जीत

थलापति विजय की चुनावी जीत2 / 7

सुपरस्टार थलापति विजय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. साल 2024 में एक्टर ने अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) का ऐलान किया था. वहीं साल 2026 के विधानसभा चुनाव में एक्टर की पार्टी जीत गई है और वो अगले सीएम बनने की दौड़ में हैं.

विज्ञापन

'जन नायकन' की रिलीज डेट पर आया अपडेट

'जन नायकन' की रिलीज डेट पर आया अपडेट3 / 7

वहीं दूसरी ओर विजय थलापति की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है. इस फिल्म का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है. वहीं अब खबरें हैं कि फिल्म जून में रिलीज होने जा रही है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

कब रिलीज होगी फिल्म?4 / 7

टीवी 9 की रिपोर्ट्स के अनुसार विजय थलापति की 'जन नायकन' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. लेकिन रिलीज डेट सामने आने से फैंस काफी खुश हैं.

विज्ञापन

पहले जनवरी में होने वाली थी रिलीज

पहले जनवरी में होने वाली थी रिलीज5 / 7

विजय थलापति की ये फिल्म पहले 9 जनवरी को रिलीज होने जा रही थी. लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास ही नहीं किया, जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट बीच में ही अटक गई. मेकर्स ये मामला कोर्ट तक भी लेकर गए लेकिन अभी तक भी ये फिल्म रिलीज नहीं हुई है.

एक्टिंग से लिया संन्यास

एक्टिंग से लिया संन्यास6 / 7

बता दें इस फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद थलापति विजय ने एक्टिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था. एक्टर ने कहा था कि वो अब अपनी पूरी लाइफ जनता की सेवा करना चाहते हैं. वहीं एक्टर ने एक्टिंग छोड़कर राजनेता बनने का फैसला किया.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट7 / 7

विजय थलापति की 'जन नायकन' तमिल के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगी. वहीं थलापति विजय के साथ-साथ फिल्म में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी लीड रोल में हैं. अब हर किसी को इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन