Vijay-Rashmika ने शेयर की मेहंदी फंक्शन की अनसीन फोटोज, इंटरनेट पर आते ही हुईं वायरल
Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna: साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी मेहंदी की फोटोज शेयर की हैं. विजय और रश्मिका की शादी की फोटोज इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
2 / 7विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी के फंक्शन की फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं.
विजय ने रश्मिका को किया किस
3 / 7विजय और रश्मिका की मेहंदी की फोटोज बेहद खूबसूरत है. इस फोटो में विजय, रश्मिका के सिर पर किस कर रहे हैं और कपल साथ में बेहद सुंदर लग रहे हैं.
विजय का लुक
4 / 7विजय देवरकोंडा अपनी मेहंदी के फंक्शन में भी किसी राजा-महाराजा से कम नहीं लग रहे थे. इस फोटो में विजय की चाल देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितना रॉयल वाइब कर रहे हैं.
रश्मिका की मेहंदी
5 / 7इस फोटो में रश्मिका मंदाना ने अपने दोनों हाथों में लगी मेहंदी शेयर की है. रश्मिका ने अपने हाथों पर कम मेहंदी लगाई थी, लेकिन ये बेहद प्यारी लग रही है.
मेहंदी की बैक साइड
6 / 7रश्मिका मंदाना ने अपने दोनों हाथों पर लगी मेहंदी की बैकसाइड की फोटोज भी शेयर की है. ये फोटो थोड़ी ब्लर है, लेकिन रश्मिका की मेहंदी प्यारी लग रही है.
रश्मिका और विजय
7 / 7इस फोटो में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मां के साथ नजर आ रहे हैं. फोटो में तीनों ही बेहद खुश लग रहे हैं और फैंस भी इस पर प्यार लुटा रहे हैं.