लड़कियों संग पार्टी करते पकड़े गए थे Varun Dhawan, भाई ने 6 फ्लोर तक जड़े थे 6 थप्पड़

Varun Dhawan Throwback: बॉलीवुड के फेमस एक्टर वरुण धवन आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर एक से बढ़कर एक फिल्में देकर ऑडियंस के दिलों में अपनी छाप छोड़ चुके हैं. आज एक्टर के बर्थडे के मौके पर हम एक्टर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आपको सुनाने वाले हैं. जब वरुण धवन को उनके बड़े भाई ने 6 थप्पड़ जड़े थे. चलिए आपको भी एक्टर से जुड़ा ये किस्सा बताते हैं.

varun dhawan (10)
1 / 8

विज्ञापन

वरुण धवन का डेब्यू

वरुण धवन का डेब्यू2 / 8

वरुण धवन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी. अपनी पहली फिल्म से ही वरुण धवन ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमा लिए थे. डेविड धवन के बेटे होने के बाद भी वरुण ने अपनी खुद की पहचान बनाई.

विज्ञापन

बचपन की बातें कीं शेयर

बचपन की बातें कीं शेयर3 / 8

वरुण धवन का बचपन काफी मजेदार गुजरा है. अपने हर इंटरव्यू में एक्टर अपने बचपन के किस्से फैंस के साथ शेयर करते हैं. कपिल शर्मा के शो में वरुण ने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया था, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

भाई के बारे में की बात

भाई के बारे में की बात4 / 8

वरुण ने कहा कि मैं और मेरे भाई की बॉन्डिंग काफी मजबूत रही है. जब हम छोटे थे तो हम एक छोटे से घर में रहते थे, लेकिन इसके बाद भी मेरा बचपन राजाओं की तरह गुजरा है. मेरे पापा कभी प्रोड्यूसर नहीं थे, वो हमेशा से ही डायरेक्टर थे और उस दौरान उनकी सैलरी बहुत कम थी.

विज्ञापन

अपने भाई के क्लोज हैं वरुण धवन

अपने भाई के क्लोज हैं वरुण धवन5 / 8

एक्टर ने आगे कहा कि कम सैलरी के बावजूद मेरी फैमिली ने कभी शिकायत नहीं की. साथ ही एक्टर ने कहा कि मैं और मेरा भाई रोहित एक ही रूम में सोते थे. मेरा भाई मेरे लिए काफी प्रोटेक्टिव था और हमेशा मेरा ख्याल रखता था.

लड़कियों के संग पार्टी करते भाई ने पकड़ा

लड़कियों के संग पार्टी करते भाई ने पकड़ा6 / 8

'बॉर्डर 2' फेम एक्टर ने आगे बताया कि जब मैं 16 साल का था तो मैं एक पार्टी के लिए बाहर गया था, मेरे भाई ने घर आने के लिए 1:30 बजे तक का टाइम दिया था. वहीं जब मैं वापस घर आ रहा था तो मेरी बिल्डिंग में 2 लड़कियां थीं, उन्होंने मुझे अपने घर पार्टी में इनवाइट कर दिया.

विज्ञापन

पार्टी के चक्कर में पड़ी मार

पार्टी के चक्कर में पड़ी मार7 / 8

वरुण ने आगे कहा कि मैं 4 बजे तक पार्टी करता रहा. मुझे पार्टी में बहुत मजा आ रहा था, लड़कियां मुझे क्यूट बोल रही थीं. तभ गेट पर नॉक-नॉक हुआ और एक लड़की ने कहा कि तुम्हारा भाई आया है. मेरे भाई ने मुझे देखा और पीटना शुरू कर दिया.

भाई ने जड़े थप्पड़

भाई ने जड़े थप्पड़8 / 8

एक्टर ने कहा कि हमारा घर छठी मंजिल पर था और मेरा भाई मुझे ग्राउंड फ्लोर से ऊपर तक मारता ले गया. हर फ्लोर पर मेरे भाई ने मुझे 1 थप्पड़ मारा. इसके बाद जब मैं घर आया तो पापा भी उठ गए थे और उन्होंने भी मुझे मारा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन