Netflix पर रिलीज होते ही छाई 2 घंटे 8 मिनट की फिल्म, 'धुरंधर' और 'मर्दानी 3' को भी छोड़ा पीछे

Netflix Top Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर कई नई और पुरानी फिल्में और वेब सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' को भी पीछे छोड़ दिया है.

vadh 2 (11)
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर छाई 'वध 2'

नेटफ्लिक्स पर छाई 'वध 2'2 / 8

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की 'वध 2' है. 3 अप्रैल को फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और आते ही ये नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी है.

विज्ञापन

सिनेमाघरों में नहीं मिला था ज्यादा प्यार

सिनेमाघरों में नहीं मिला था ज्यादा प्यार3 / 8

'वध 2' को भले ही सिनेमाघरों में इतना प्यार ना मिला हो लेकिन ओटीटी की दुनिया में कदम रखते ही ये ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है. अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. इसे आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 8

फिल्म की कहानी मंजू और शंभूनाथ मिश्रा के इर्द-गिर्द घूमती है. मंजू को पुलिस डबल मर्डर के आरोप में जेल में बंद कर देती है. हालांकि मंजू बोलती हैं कि उन्होंने ये मर्डर्स नहीं किए हैं लेकिन उनकी बात कोई नहीं सुनता और उन्हें जेल में बंद कर दिया जाता है.

विज्ञापन

2 किरदारों पर बेस्ड है कहानी

2 किरदारों पर बेस्ड है कहानी5 / 8

वहीं पुलिस गार्ड शंभूनाथ मिश्रा जेल में दैनिक कामों की देखरेख करते हैं. इसी दौरान मंजू उनसे मदद मांगती है. वहीं शंभूनाथ भी मंजू के साथ दोस्ती के रिश्ते बना लेते हैं और दोनों के आपस में एक-दूसरे को अपनी बातें शेयर करते हैं.

फिल्म में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स

फिल्म में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स6 / 8

फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. ये सीन्स आपके भी रोंगटे खड़े कर देंगे. अगर आप फिल्म की कहानी के बारे में और जानना चाहते हैं तो आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

विज्ञापन

'वध 2' की स्टारकास्ट

'वध 2' की स्टारकास्ट7 / 8

'वध 2' की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में मंजू के किरदार को नीना गुप्ता और शंभूनाथ मिश्रा के किरदार को संजय मिश्रा ने बखूबी निभाया है. वहीं फिल्म को 7.6 आईएमडीबी रेटिंग मिली है. फिल्म का डायरेक्शन जसपाल सिंह संधू ने किया है.

'धुरंधर' और 'मर्दानी 3' को छोड़ा पीछे

'धुरंधर' और 'मर्दानी 3' को छोड़ा पीछे8 / 8

'वध 2' ने जैसे ही नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी वैसे ही ये फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी. इस फिल्म ने 'धुरंधर' और 'मर्दानी 3' को पीछे छोड़ दिया है. 'धुरंधर' चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है, वहीं 'मर्दानी 3' तीसरे नंबर पर छाई हुई है. दूसरे नंबर पर 'मृत्युंजय' मूवी ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन