इस साल बॉक्स ऑफिस पर आने वाला है Telugu फिल्मों का तूफान, पवन कल्याण से लेकर नानी की ये फिल्में करेंगी धमाका

Upcoming Telugu Movies 2026: तेलुगू सिनेमा के लिए 2026 बेहद खास होने वाला है. जल्द ही पवन कल्याण से लेकर नानी तक सभी बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. इनकी फिल्में सिनेमा में धमाका करने वाली हैं. आइए जानते हैं.

upcoming telugu movies
1 / 8
upcoming telugu movies

विज्ञापन

तेलुगु सिनेमा की फिल्में

तेलुगु सिनेमा की फिल्में2 / 8

तेलुगु सिनेमा यानी टॉलीवुड इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है. 2025 में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं और अब 2026 की शुरुआत में भी बड़े-बड़े सितारे अपनी नई फिल्मों के साथ आ रहे हैं.

विज्ञापन

कई बड़े कलाकारों की फिल्में

कई बड़े कलाकारों की फिल्में3 / 8

पवन कल्याण और नानी जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में दर्शकों में खास उत्साह पैदा कर रही हैं. ये फिल्में एक्शन, ड्रामा और मनोरंजन से भरी हैं. आइए जानते हैं इनकी खास बातें.

पवन कल्याण की धमाकेदार फिल्में

पवन कल्याण की धमाकेदार फिल्में4 / 8

पवन कल्याण 2025 में 'They Call Him OG' (OG) के साथ आए. ये गैंगस्टर एक्शन फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाया. अब उनकी नई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च, 2026 में आने वाली है. ये पुलिस ड्रामा है, जिसमें पवन कल्याण एक कोप का रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म के हरिश शंकर डायरेक्टर हैं. श्रीलेला और राशि खन्ना हीरोइन हैं. फैंस को इस फिल्म से बहुत उम्मीद है.

विज्ञापन

डकैत: ए लव स्टोरी

डकैत: ए लव स्टोरी 5 / 8

मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की Dacoit: A Love Story फिल्म, 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है. यह एक ग्रिटी रोमांटिक एक्शन फिल्म है, जिसके निर्देशक अनुराग कश्यप हैं. यह उनका तेलुगु एक्टिंग डेब्यू है. इससे पहले अनुराग कश्यप ने गैंग ऑफ वासेपुर जैसी कल्ट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं.

पेड्डी (Peddi)

 पेड्डी (Peddi)6 / 8

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी (Peddi), 30 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है. 'उप्पेना' फेम बुच्ची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1980 के दशक की एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. जाह्नवी कपूर इस फिल्म के साथ तेलुगु सिनेमा में अपनी नई पारी खेल रही हैं.

विज्ञापन

द पैराडाइज (The Paradise)

द पैराडाइज (The Paradise)7 / 8

नानी और जाह्नवी कपूर की फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 21 अगस्त, 2026 को यह फिल्म रिलीज होने वाली है. श्रीकांत ओडेला (दशरा फेम) के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में नानी एक बार फिर से एक इंटेंस अवतार में नजर आएंगे.

अन्य बड़ी फिल्में

अन्य बड़ी फिल्में8 / 8

इन फिल्मों के अलावा अदिवि शेष की स्पाई थ्रिलर फिल्म G2 (Goodachari 2), 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. तो वहीं जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन (Dragon) 25 जून, 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन