Upcoming OTT Release: इस हफ्ते नहीं होगी बोरियत, ओटीटी पर 6 नई थ्रिलर फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेन

OTT पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाती है. वहीं दर्शक भी हर हफ्ते इन सीरीज और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार भी करते हुए नजर आते हैं. आपको भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना अच्छा लगता है, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, आज हम इस हफ्ते OTT पर रिलीज होने वाली 6 शानदार फिल्में-सीरीज के बारे में बताएंगे, चलिए जानते हैं इसके बारे में.

upcoming ott
1 / 7

OTT पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाती है. वहीं दर्शक भी हर हफ्ते इन सीरीज और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार भी करते हुए नजर आते हैं. आपको भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना अच्छा लगता है, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, आज हम इस हफ्ते OTT पर रिलीज होने वाली 6 शानदार फिल्में-सीरीज के बारे में बताएंगे, चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

अनचोजन

अनचोजन2 / 7

लिस्ट में पहला नाम 'अनचोजन' का मौजूद है. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जो आपको अंदर से हिलाकर रख देती है. इस सीरीज को महज 6 एपिसोड के साथ रिलीज किया जाएगा. आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर पसंद है, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन में से एक है. यह सीरीज 21 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी.

विज्ञापन

हल्क होगन- रियल अमेरिकन

हल्क होगन- रियल अमेरिकन3 / 7

दूसरे नंबर पर 'हल्क होगन- रियल अमेरिकन' का नाम शुमार है. यह एक बायोपिक सीरीज है, जो रेसलर हल्क होगन के जीवन पर आधारित है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 22 अप्रैल  2026 को रिलीज की जाएगी. बता दें कि यह सीरीज 4 एपिसोड में स्ट्रीम होने वाली है.

स्ट्रेंजर्स थिंग्स- टेल्स फ्रॉम 85

स्ट्रेंजर्स थिंग्स- टेल्स फ्रॉम 854 / 7

तीसरे स्थान पर 'स्ट्रेंजर्स थिंग्स- टेल्स फ्रॉम 85' का नाम मौजूद है. यह एक हॉलीवुड सीरीज है, जो एक नए अवतार के साथ रिलीज होने वाली है. यह सीरीज 23 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है.

विज्ञापन

एपेक्स

एपेक्स5 / 7

चौथे नंबर पर 'एपेक्स' सीरीज का आता है, जो एक सर्वाइवल थ्रिलर सीरीज है. इस सीरीज का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि यह सीरीज 24 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

बैंड मेलम

बैंड मेलम6 / 7

पांचवें स्थान पर 'बैंड मेलम' फिल्म का नाम काबिज है. यह एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जो Zee5 पर 24 अप्रैल को स्ट्रीम होने वाली है.

विज्ञापन

24 शो

24 शो7 / 7

लिस्ट में आखिरी नाम बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर के शो 24 का शामिल है. यह शो 24 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी. बता दें कि अनिल कपूर का यह स्पाई थ्रिलर शो दोबारा वापसी कर रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन