रामायण के इस एक्टर ने एक्टिंग के साथ की खेती, फिल्म फ्लॉप होने के बाद हुए डिप्रेशन का शिकार, फिर बने सुपरस्टार
Ramayana Actor Bharat: 90 के दशक का सबसे मशहूर टीवी शो 'रामायण' हमेशा ही दर्शकों का फेवरेट रहा है. इस शो के कलाकार भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...

संजय जोग
2 / 7रामानंद सागर की 'रामायण' में संजय जोग ने भरत का किरदार निभाया था. ये किरदार बेहद फेमस हुआ था और आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है.
फिल्मों में भी किया काम
3 / 7संजय जोग की बात करें तो वो एक जाने-माने अभिनेता रह चुके हैं. संजय जोग ने रामानंद सागर के मशहूर सीरियल 'रामायण' में भरत का किरदार निभाया था और वो घर-घर पॉपुलर हो गए थे. हालांकि, उन्होंने टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम किया है.
फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
4 / 7संजय जोग ने पुणे के 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' से ट्रेनिंग लेने के बाद मराठी, गुजराती और हिंदी फिल्मों में भी काम किया था.
एक्टिंग के साथ खेती
5 / 7संजय जोग की बात करें तो एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वो एक किसान थे. भले ही संजय ने एक्टिंग शुरू कर दी थी. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने खेती करना जारी रखा.
एक्टिंग का कोर्स किया
6 / 7इसके बाद संजय पढ़ाई करने के लिए मुंबई चले गए थे. संजय को एक्टिंग में दिलचस्पी थी और इसलिए उन्होंने 'फिल्मालया स्टूडियोज' में एक्टिंग का कोर्स किया था.
मराठी फिल्म सापला
7 / 7इसके बाद संजय ने अपनी पहली मराठी फिल्म 'सापला' की, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी. संजय की फिल्म फ्लॉप क्या हुई कि वो डिप्रेशन में चले गए. इसके बाद वो फिर अपने घर गए और खेती करने लगे थे. इसके बाद वो 'रामायण' में नजर आए और घर-घर पॉपुलर हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय की मौत लिवर फेल होने की वजह से हुई थी.