16 की उम्र में शादी, 17 में जुड़वा बच्चों की मां, 18 में तलाक…, दर्दभरी है इस एक्ट्रेस की कहानी, बच्चों को आज तक नहीं पता पिता का नाम

आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिसने 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी. इतना ही नहीं 17 की उम्र में वो जुड़वा बच्चों की मां भी बनी थी. लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और सिर्फ 18 की उम्र में ही उसका तलाक हो गया था. चलिए जानते हैं इस अभिनेत्री के बारे में.

urvashi dholakia
1 / 7

फिल्मी दुनिया से प्यार, धोखा और तलाक की खबरें अक्सर आती रहती है. इसके बाद भी कलाकार स्क्रीन पर मुस्कुराते हुए नजर आते हैं. बॉलीवुड  से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कई ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने प्यार में धोखा खाया है. उनका प्यार जैसे पवित्र रिश्ते से विश्वास उठ गया है. आज हम आपको इस स्टोरी में एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया2 / 7

हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं. उसने बड़े पर्दे पर कई ऐसे निगेटिव किरदार किए है, जो आज भी लोगों याद हैं. इस एक्ट्रेस ने कॉमेडी में भी अपना जलवा बिखेरा है.

विज्ञापन

कब हुई थी उर्वशी ढोलकिया की शादी

कब हुई थी उर्वशी ढोलकिया की शादी3 / 7

हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि उर्वशी ढोलकिया है. बता दे कि उर्वशी ढोलकिया ने 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी. लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और 18 की उम्र में उर्वशी का तलाक हो गया था. तलाक के बाद उर्वशी ने अपने दोनों बेटों परवरिश खुद की.

उर्वशी ढोलकिया के कितने बेटें हैं

उर्वशी ढोलकिया के कितने बेटें हैं4 / 7

उर्वशी ढोलकिया लंबे समय बाद एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में  बनी हुई है. दरअसल उर्वशी ने जुड़वां बेटों क्षितिज और सागर से लेकर तलाक तक के बारे में खुलकर बात की है.

विज्ञापन

उर्वशी ढोलकिया ने इंटरव्यू क्या कहा?

उर्वशी ढोलकिया ने इंटरव्यू क्या कहा?5 / 7

हाउटरफ्लाई को दिए गए एक इंटरव्यू में उर्वशी ने खुलासा किया है कि 16 साल की उम्र में मैंने शादी की थी और दो साल बाद ही मेरा तलाक हो गया था. उस वक्त मनै बस 18 साल की थी. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि जब मेरा तलाक हुआ, तो मैंने अपने दोनों बच्चों को पाला है.

क्षितिज और सागर

क्षितिज और सागर6 / 7

उर्वशी ने यह भी कहा कि मेरे जुड़वां बेटों क्षितिज और सागर ने कभी भी अपने पिता के बारे में जानने की कोई खास कोशिश नहीं की है. ऐसा लगा उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. उर्वशी ने कहा कि मैंने उनसे बात करने की कोशिश की मगर वो कुछ जानना नहीं चाहते हैं. उन्होंने कुछ भी जानने से साफ इंकार कर दिया है.

विज्ञापन

उर्वशी का कब हुआ तलाक

उर्वशी का कब हुआ तलाक7 / 7

इस इंटरव्यू में उर्वशी ने अपने एक्स पति के बारे में बताया कि वह कभी में बच्चों के संपर्क में नहीं रहे हैं. इतना ही नहीं उर्वशी ने यह भी बताया कि तलाक के बाद मैं पूरी तरह से टूट गई थी. मैंने खुद को एक महीने के लिए कमरे में बंद भी कर लिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन