टीवी एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने मौत को लगाया गले, इंडस्ट्री में छाया मातम
तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम का आज यानी 6 अप्रैल को दुखद निधन हो गया है. सुभाषिनी ने सन टीवी के पॉपुलर सीरियल 'कायल' से अपनी पहचान बनाई थी. सुभाषिनी ने आज अपने चेन्नई स्थित घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

आपको बता दें कि आज यानी 6 अप्रैल को तमिल टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. तमिल की पॉपुलर टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम का आज निधन हो गया है. यह खबर सुनकर उनके फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं. अभिनेत्री ने सन टीवी के पॉपुलर शो 'कायल' से अपनी पहचान बनाई थी.
सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम सुसाइड
2 / 5दरअसल, खबर यह भी सामने आ रही है कि परिवारिक झगड़े के बाद एक्ट्रेस ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सुभाषिनी ने अपने चेन्नई वाले घर पर सुसाइड कर लिया है.
सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम का हुआ निधन
3 / 5अभिनेत्री सुभाषिनी श्रीलंकाई मूल की निवासी हैं. वो चेन्नई के अय्यप्पनथंगल के एक अपार्टमेंट में रहा करती थी. उनके निधन की खबर से तमिल टीवी इंडस्ट्री मातम पसरा हुआ है. वो एक बेहतरीन अदाकारा थी.
सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम कहां की थी रहने वाली
4 / 5तमिल टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे सुभाषिनी के कई को स्टार ने उनके निधन पर दुख जताया है. इतना नहीं पुलिस अधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है.
सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम
5 / 5हालांकि, सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम की आत्महत्या को लेकर अभी तक उनके पति की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है. बता दें कि सुभाषिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी, वो अक्सर वीडियो और फोटो शेयर करती रहती थी.