सिर्फ 6 करोड़ में बनी ये मराठी फिल्म और 16 दिनों में कमाई की डबल, इस हॉरर-कॉमेडी ने तोड़े बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स
Tumbadchi Manjula Marathi Movie Total Earnings: अगर मराठी सिनेमा के शौकीनों के लिए ये हॉरर कॉमेडी फिल्म किसी जैकपॉट से कम नहीं है. सिर्फ 6 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुगनी कमाई कर इतिहास रच दिया है.

इस फिल्म की कहानी से लेकर अभिनेताओं की एक्टिंग ने चार चांद लगा दिए. यह मराठी फिल्म इस समय काफी सुर्खियों में छाी हुई है. कम बजट में शानदार परफॉर्मेंस करके इसने फिल्म जगत में काफी नाम कमाया है.
मराठी सिनेमा की हॉरर कॉमेडी फिल्म
2 / 7साल 2026 में मराठी सिनेमा में कई ऐसी शानदार फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर आते ही आग लगा दी. इनमें ये बेहतरीन हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'तुम्बाडची मंजुला' (Tumbadchi Manjula) भी शामिल है.
कम बजट में दुगनी कमाई
3 / 7इसने मात्र 6 करोड़ जैसे छोटे से बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज 16-17 दिनों के अंदर अपनी लागत से दुगनी कमाई कर डाली है. मजबूत 'वर्ड ऑफ माउथ' के कारण यह फिल्म महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई है.
'तुम्बाडची मंजुला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
4 / 7'तुम्बाडची मंजुला' ने मात्र 17 दिनों में 13.57 करोड़ से ज्यादा भारत में नेट कलेक्शन किया है. इसके अलावा अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 17 दिनों में 16 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसने अपनी लागत पर 126% से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा कमाया है.
'राजा शिवाजी' और 'देऊळ बंद 2' को दी टक्कर
5 / 7इस फिल्म ने 'राजा शिवाजी' और 'देऊळ बंद 2' को सीधा टक्कर दी है. यह साल 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. फिल्म की सफलता देखकर हर कोई हैरान है. मजबूत कहानी और अभिनय ने फिल्म में जान डाल दी.
क्या है फिल्म की अनोखी कहानी?
6 / 7विविध कोरगांवकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2025 की कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सु फ्रॉम सो' (Su From So) की आधिकारिक रीमेक है. कहानी कोंकण के एक शांत गांव के लड़के 'केशव' (ओम भुटकर) के इर्द-गिर्द घूमती है. वह एक सार्वजनिक अपमान और अपनी गलती से बचने के लिए गांव वालों के सामने झूठ बोल देता है कि उसके शरीर में 'मंजुला' नाम की एक भूतिया आत्मा आ गई है.
अफवाह और अंधविश्वास का खेल
7 / 7यह छोटा सा झूठ पूरे गांव में आग की तरह फैलता है और गांव वाले एक ढोंगी तांत्रिक 'करुणाकरण गुरुजी' (मकरंद अनासपुरे) को बुला लेते हैं. इसके बाद शुरू होता है हॉरर और कॉमेडी का ऐसा जबरदस्त ड्रामा, जो दर्शकों को लोटपोट कर देता है. इसे 7.6 IMDb रेटिंग मिली है.