इस 7 विदेशी सीरीज के सामने 'फीकी' लगेगी Dhurandhar, 10 गुना ज्यादा मिलेगा एक्शन और सस्पेंस का मजा, देखें लिस्ट

Best Foreign Action Series: Dhurandhar का खुमार अभी उतरा ही था कि धुरंधर 2 का आगाज हो गया. लेकिन इससे भी कई ज्यादा खतरनाक और एक्शन से भरी ये 7 विदेशी सीरीज हैं, जिन्हें देखकर आपकी रूह कांप उठेगी.

Best foreign action series
1 / 9
Best foreign action series

विज्ञापन

एक्शन से भरी विदेशी सीरीज

एक्शन से भरी विदेशी सीरीज 2 / 9

भारत में फिल्म Dhurandhar का खुमार अभी तक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. तभी Dhurandhar 2 का आगाज भी हो गया. फैंस बेसब्री से आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म से भी ज्यादा खतरनाक ये 7 विदेशी सीरीज हैं. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

होमलैंड

होमलैंड3 / 9

ये अमेरिकी सीरीज CIA एजेंट कैरी मैथिसन की कहानी है. वो एक आतंकवादी को पकड़ने के लिए पागलों जैसी कोशिश करती है. इसके हर एपिसोड में ट्विस्ट, धोखा और बहुत ज्यादा सस्पेंस है. एक्शन से ज्यादा दिमागी खेल और भावनाएं आपको बांधे रखती हैं. यह सीरीज धुरंधर से कहीं ज्यादा गहराई और रियल फील है. इस सीरीज की IMDb रेटिंग 8.3 है. इसे आप Jio Hotstar पर देख सकते हैं.

तहरान

तहरान4 / 9

ये इजरायली जासूसी थ्रिलर सीरीज है जिसमें एक महिला मोसाद एजेंट ईरान में घुसकर न्यूक्लियर प्लांट को नष्ट करने की कोशिश करती है. वहां की जिंदगी, खतरा और छिपकर काम करना बहुत रियल लगता है. सीरीज में एक्शन और सस्पेंस का तड़का इतना तेज है कि आप स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाएंगे. धुरंधर की तरह बॉर्डर क्रॉसिंग, लेकिन ज्यादा इंटेंस तरीके से दिखाया गया है. इस सीरीज की IMDb रेटिंग 7.6 है. इसे आप Apple TV+ पर देख सकते हैं. इस सीरीज ने Emmy Award भी जीता है.

विज्ञापन

स्पाई सिटी

स्पाई सिटी5 / 9

ये कोल्ड वॉर के समय की जर्मन-ब्रिटिश सीरीज है. इसमें बर्लिन में जासूसों की दुनिया दिखाई गई है. धोखेबाजी, दोहरी जिंदगी और बड़े षड्यंत्र देखने को मिलेंगे. सस्पेंस इतना ज्यादा है कि हर मिनट दिल की धड़कन तेज हो जाती है. एक्शन कम लेकिन टेंशन बहुत ज्यादा मिलेगा. इस सीरीज की IMDb रेटिंग 6.9 है. इसे आप Jio Hotstar पर देख सकते हैं.

द स्पाई

द स्पाई6 / 9

ये नेटफ्लिक्स की मिनी-सीरीज है जो असली कहानी पर बनी है. इजरायली जासूस एली कोहेन सीरिया में घुसकर ऊंचे पद तक पहुंचता है. यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित होने से सस्पेंस और डर बहुत रियल लगता है. इसे देखकर धुरंधर से ज्यादा इमोशनल और खतरनाक फील होगा. इस सीरीज की IMDb रेटिंग 7.9 है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

द अमेरिकन्स

द अमेरिकन्स 7 / 9

ये सीरीज KGB के दो जासूसों की है जो अमेरिका में सामान्य परिवार बनाकर रहते हैं. बच्चे, शादी और मिशन सब साथ चलते हैं. इसमें धोखा, प्यार और देशभक्ति का गहरा मिश्रण दिखाया गया है. एक्शन के साथ-साथ परिवार की कहानी भी दिल छू लेती है. सीरीज में सस्पेंस लेवल बहुत हाई है. इस सीरीज की IMDb रेटिंग 8.4 है. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.

फाउडा

फाउडा8 / 9

ये इजरायली सीरीज है जिसमें IDF के अंडरकवर एजेंट फिलिस्तीनी ग्रुप में घुसते हैं. पूरी सीरीज में बहुत रियलिस्टिक एक्शन, गोलीबारी और चेज सीन हैं. इसमें दोनों तरफ के इंसानों की भावनाएं दिखाई गई हैं. धुरंधर से 10 गुना ज्यादा क्रूड और तेज एक्शन मिलेगा.

विज्ञापन

द नाइट मैनेजर

द नाइट मैनेजर 9 / 9

टॉम हिडलस्टन की ये ब्रिटिश सीरीज एक होटल मैनेजर को हथियार तस्कर के खिलाफ भेजती है. इसमें खूबसूरत लोकेशन, धोखा और हाई-क्लास सस्पेंस है. एक्शन कम लेकिन टेंशन और स्टाइल बहुत जबरदस्त दिखाया गया है. धुरंधर की तुलना में ज्यादा क्लासी और मजेदार लगेगी.  इस सीरीज की IMDb रेटिंग 8.0 है. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन