Netflix पर लगातार ट्रेंड कर रहीं है ये 6 फिल्में और सीरीज, जमकर लोग कर रहे binge-watch

Netflix Top Trending Shows And Movies: आजकल Netflix पर कुछ खास सीरीज लगातार ट्रेंड कर रही हैं. लोग इसे बिंज वॉच कर रहे हैं. जो भी इन सीरीज या फिल्मों को देखने बैठता है तो वह पूरा का पूरा शो देखने लग जाता है. आइए जानते हैं Netflix की 6 ट्रेंडिंग फिल्मों और सीरीजों के बारे में.

Netflix Top Trending Shows And Movies
1 / 8
Netflix Top Trending Shows And Movies

विज्ञापन

Netflix पर ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज

Netflix पर ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज2 / 8

आजकल पर ढेर सारी अच्छी कहानियां आ रही हैं. लोग घर बैठे-बैठे इनमें खो जाते हैं और binge-watch करते रहते हैं. अभी भारत में ये 6 शो और सीरीज बहुत तेजी से ट्रेंड कर रही हैं. लोग इन्हें बार-बार देख रहे हैं. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Bridgerton

Bridgerton3 / 8

ये रोमांटिक सीरीज बहुत पॉपुलर है. Regency काल की कहानी है, जहां प्यार, राजसी परिवार और ड्रामा भरपूर है. सीजन 4 का नया पार्ट आया है, जिससे लोग फिर से पुरानी सीरीज देख रहे हैं. खूबसूरत कपड़े, रोमांस और सस्पेंस से भरी ये सीरीज युवाओं को बहुत पसंद आ रही है. लोग रात भर देखते रहते हैं.

Kohrra 2

Kohrra 24 / 8

कोहरा सीजन 2 पंजाब की बैकग्राउंड में क्राइम थ्रिलर है. मर्डर मिस्ट्री है, जहां पुलिस वाले जांच करते हैं. मोना सिंह और बरुण सोबती की एक्टिंग कमाल की है. सस्पेंस इतना है कि एक एपिसोड खत्म होते ही अगला शुरू कर देते हैं. लोग कह रहे हैं कि ये सीजन पहले से भी बेहतर है.

विज्ञापन

The Night Agent

 The Night Agent5 / 8

ये अमेरिकी एक्शन थ्रिलर सीरीज है, जिसमें एक एजेंट बड़े षड्यंत्र को सुलझाता है. सीजन 3 में कहानी और रोमांचक हो गई है. लोग कहते हैं कि ये binge-watch के लिए परफेक्ट है. यह सीरीज एक्शन, सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर है. रात में सोने से पहले देखना मुश्किल हो जाता है.

Taskaree: The Smuggler's Web

Taskaree: The Smuggler's Web6 / 8

ये हिंदी थ्रिलर सीरीज है. इसमें एमरान हाशमी कस्टम ऑफिसर की भूमिका में हैं. स्मगलिंग के बड़े नेटवर्क को पकड़ने की कहानी है. रियलिस्टिक एक्शन और अच्छी कहानी से लोग चिपक जाते हैं. Neeraj Pandey की सीरीज होने से क्वालिटी हाई है और अभी बहुत ट्रेंडिंग है.

विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show

The Great Indian Kapil Show7 / 8

कपिल शर्मा का कॉमेडी शो है, जहां सेलिब्रिटी गेस्ट आते हैं, मस्ती होती है, हंसी के ठहाके लगते हैं. सीजन 4 में नए एपिसोड आ रहे हैं. यह शो फैमिली के साथ देखने के लिए बेस्ट है. इसके एपिसोड्स देखकर लोग हंस-हंसकर पेट पकड़ लेते हैं. कपिल का शो Netflix पर ये लंबे समय से ट्रेंड कर रहा है.

Boyfriend on Demand

Boyfriend on Demand8 / 8

ये कोरियन रोमांटिक कॉमेडी है. BLACKPINK की Jisoo मुख्य भूमिका में हैं. इसमें एक लड़की वर्चुअल डेटिंग ऐप यूज करती है और मजेदार प्यार की कहानी बनती है. इसकी कहानी क्यूट, फनी और हल्की-फुल्की है. लोग इसे रिलैक्स करने के लिए देख रहे हैं. इस कॉन्सेप्ट नया होने से बहुत चर्चा में है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन