Mirzapur से 10 गुणा ज्यादा भौकाली है ये 6 सीरीज, ओटीटी पर मचा रहे तांडव
OTT प्लेटफॉर्म पर आए दिन फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं, जिसे देखना लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आपको भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज देखना अच्छा लगता है, तो आज हम आपको 6 ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें भर-भरकर सस्पेंस-क्राइम और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

आपको ओटीटी पर सीरीज देखने का शौक है, तो आज हम आपके लिए 6 शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं. आपको इस सीरीज में सस्पेंस-क्राइम और थ्रिलर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है.
मानवता मर्डर्स
2 / 7लिस्ट में पहला नाम 'मानवता मर्डर्स' का आता है. यह सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित है, इस सीरीज में आपको ढेर सारा सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम की जा रही है. आपको सस्पेंस वाली फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है.
रॉकेट बॉयज
3 / 7दूसरे नंबर पर 'रॉकेट बॉयज' का नाम आता है. इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस सीरीज को आईएमडीबी ने शानदार रेटिंग स् नवाजा है. सोनी लिव पर इस सीरीज का लुफ्त उठा सकते हैं.
स्कैम 1992
4 / 7तीसरे स्थान पर 'स्कैम 1992' सीरीज का नाम शामिल है. यह सीरीज हर्षद मेहता के ऊपर आधारित है. आपको इस वेब सीरीज में सस्पेंस के साथ-साथ क्राइम भी देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज लंबे समय तक ओटीटी पर छाई रही थी.
स्कैम 2003
5 / 7चौथे नंबर पर 'स्कैम 2003' वेब सीरीज का नाम मौजूद है. यह सीरीज आपको पूरे टाइम बांधे रखती है. आपने एक बार सीरीज देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे.
द हंट: द राजीव गांधी असासिनेशन केस
6 / 7पांचवें स्थान पर 'द हंट: द राजीव गांधी असासिनेशन केस' का नाम काबिज है. इस सीरीज आपको राजीव गांधी की हत्या को दिखाया गया है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी. सोनी लिव पर आप इसे देख सकते हैं.
फ्रीडम एट मिडनाइट
7 / 7लिस्ट में आखिरी नाम 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का आता है. यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. अगर आपको राजनीति में दिलचस्पी है, तो आपको यह सीरीज एक बार जरूर देखनी चाहिए.