Bollywood के इन 6 सितारों ने करियर के पीक पर चुनी अलग राह, 1 ने तो ले लिया संन्यास

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर पहचान बनाई और अपने करियर के पीक पर वो ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गए. आज हम आपको 6 ऐसे कलाकार के बारे में बताएंगे, जिन्होंने करियर के पीक पर बॉलीवुड को छोड़ दिया था. चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में.

bollywood
1 / 7

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर पहचान बनाई और अपने करियर के पीक पर वो ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गए. आज हम आपको 6 ऐसे कलाकार के बारे में बताएंगे, जिन्होंने करियर के पीक पर बॉलीवुड को छोड़ दिया था. चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में.

विज्ञापन

असिन

असिन2 / 7

लिस्ट में पहला नाम असिन का आता है. अभिनेत्री ने फिल्म गजनी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि, एक्ट्रेस ने साल 2016 में माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर बॉलीवुड को छोड़ दिया था. असिन की फिल्में दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही थी, उन्होंने अपने करियर के पीक पर यह कदम उठाया था.

विज्ञापन

उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा3 / 7

दूसरे स्थान पर उदय चोपड़ा का नाम आता है. उदय बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रही थी. लेकिन एक्टर ने बाद में भाई आदित्य चोपड़ा के साथ फिल्म मेकिंग की कमान संभाली और एक्टिंग को अलविदा कह दिया.

गायत्री जोशी

गायत्री जोशी4 / 7

तीसरे नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' में नजर आई गायत्री जोशी को नाम मौजूद है. यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी और उनकी एक्टिंग भी जमकर तारीफ हो रही थी. हालांकि, अभिनेत्री ने पहली फिल्म के बाद ही बॉलीवुड से दूरी बना ली थी.

विज्ञापन

जायरा वसीम

जायरा वसीम5 / 7

चौथे स्थान पर 'दंगल' फिल्म की अभिनेत्री जायरा वसीम का नाम मौजूद है. यह फिल्म साल 2016 में रिलीज की गई थी, मूवी में आमिर खान भी नजर आए थे. इस मूवी ने दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. हालांकि. अभिनेत्री ने अपने करियर के पीक पर फिल्मों से दूरी बना ली है.

साहिल खान

साहिल खान6 / 7

पांचवें नंबर पर साहिल खान का नाम आता है. इस एक्टर ने साल 2000 में 'स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई थी. हालांकि, बाद में एक्टर ने बॉलीवुड से दूरी बना ली और अपने करियर की दिशा को बदलते हुए एक बिजनेस में बन गए.

विज्ञापन

बरखा मदान

बरखा मदान7 / 7

लिस्ट में आखिरी नाम 90 के दशक की अभिनेत्री बरखा मदान का नाम काबिज है. बरखा साल 1994 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रही है. हालांकि, अभिनेत्री ने अपने करियर के पिक पर बॉलीवुड को छोड़ दिया था. इतना ही नहीं बरखा मदान ने बौद्ध धर्म अपना कर संन्यास ले लिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन