साउथ की ये 5 सस्पेंस से भरी थ्रिलर फिल्में हिला देंगी दिमाग, 4 की तो 8 से ऊपर है IMDb रेटिंग

Top 5 Suspense Thriller Movies: मोहनलाल की थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. वहीं अब साउथ की टॉप 5 सस्पेंस थ्रिलर फिल्में भी चर्चाओं में आ गई हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

top 5 south thriller movies
1 / 6

विज्ञापन

जय भीम

जय भीम2 / 6

साउथ सुपरस्टार सूर्या की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में क्राइम और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे, जो आपका दिमाग हिला देंगे. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है. वहीं इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

महाराजा

महाराजा3 / 6

विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप स्टारर ये फिल्म भी थ्रिलर से भरपूर है. इस फिल्म में थ्रिलर सीन्स के साथ-साथ इमोशन्स भी हैं. वहीं इस फिल्म के क्लाइमैक्स में सारा सस्पेंस छुपा है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं इसकी IMDb रेटिंग 8.3 है.

अन्नियां

अन्नियां4 / 6

ये एक्शन थ्रिलर फिल्म भी लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को 'अपरिचित' नाम से डब किया गया था. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विक्रम, सदा और प्रकाश राज लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है. ये फिल्म जी5 पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

विक्रम

विक्रम5 / 6

साल 2022 में आई कमल हासन की ये फिल्म भी थ्रिलर सीन्स से भरपूर है. इस फिल्म में कमल हासन के साथ-साथ विजय सेतुपति और फहद फासिल लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है और इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

अटेंशन प्लीज

अटेंशन प्लीज6 / 6

इस फिल्म का नाम भी टॉप 5 थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेगा. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है और ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन