OTT पर छाई ये 5 साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी, हर सीन में दिखेगा डर और सस्पेंस, अकेले देखने की न करें गलती
ओटीटी पर आप इन दिनों कुछ हटके और अलग कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 5 शानदार साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे आप वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इस लिस्ट में 'दृश्यम' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्में मौजूद हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

आपको ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको 5 सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते है.
वश 2
2 / 6लिस्ट में पहला नाम 'वश 2' यानी 'वशः लेवल 2' का आता है. यह एक सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. यह फिल्म साल 2023 में रिलीज की गई थी. अगर आपने यह फिल्म अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
धोखा राउंड द कॉर्नर
3 / 6दूसरे नंबर पर 'धोखा राउंड द कॉर्नर' का नाम शामिल है. यह मूवी साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी में आपको खतरनाक सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इसे कुकू गुलाटी ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है.
द गर्ल ऑन द ट्रेन
4 / 6तीसरे स्थान पर परिणीति चोपड़ा की मूवी 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का नाम शुमार है. यह फिल्म साल 2021 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हारी ने अहम किरदार निभाया है. इतना ही नहीं इस मूवी को आईएमडीबी ने 4 की रेटिंग दी है.
हसीन दिलरुबा
5 / 6चौथे नंबर पर तापसी पन्नू फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का नाम आता है. इस मूवी में आपको जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. आईएमडीबी ने इस फिल्म को 6.9 की रेटिंग दी है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.
कंट्रोल
6 / 6लिस्ट में आखिरी नाम अनन्या पांडे की फिल्म 'कंट्रोल' का नाम मौजूद है. इस मूवी IMDb ने 6.2 की रेटिंग दी है. यह एक थ्रिलर मूवी है, जो आपको पूरे समय बांधे रखती है. आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.