अब होली बनाए और भी खास, Netflix पर छाईं ये 5 फिल्में, देखें रणवीर सिंह से लेकर अक्षय कुमार का जलवा

Netflix Holi Special Movies 2026: होली का त्योहार आने वाला है. अगर आपको भी होली की छुट्टियों को अच्छे से मनाना चाहते है और कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो Netflix पर होली स्पेशल फिल्मों को जरूर देखें. इस समय ये 5 फिल्में ट्रेंड कर रही हैं.

Netflix Holi Special Movies 2026
1 / 8
Netflix Holi Special Movies 2026

विज्ञापन

2 / 8

होली का त्योहार रंगों, मस्ती और खुशियों से भरा होता है। इस बार अगर आप घर पर रहकर मजा लेना चाहते हैं, तो Netflix पर कई शानदार फिल्में उपलब्ध हैं. ये फिल्में एक्शन, रोमांस, इतिहास, कॉमेडी से भरी हुई. आप अपने टेस्ट के अनुसार इन होली स्पेशल फिल्मों को देख सकते हैं.

विज्ञापन

3 / 8

रणवीर सिंह से लेकर अक्षय कुमार तक के जलवे देखकर आपका होली का दिन और भी मजेदार हो जाएगा. यहां हम 5 ऐसी फिल्मों की बात कर रहे हैं जो Netflix पर छाई हुई हैं. यह सभी फिल्में पर्फेक्ट मनोरंजन हैं, जो आपके त्योहार को और भी खास बनाएंगी.

4 / 8

धुरंधर- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर Netflix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही है. यह एक जासूसी और एक्शन से भरी कहानी है. रणवीर सिंह एक अंडरकवर एजेंट बनकर दुश्मन के बीच घुसते हैं. अक्षय खन्ना, संजय दत्त जैसे कलाकार भी हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और अब OTT पर भी नंबर 1 है. होली पर एक्शन का मजा लेने के लिए बेस्ट है.

विज्ञापन

5 / 8

जॉली LLB 3- अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली LLB 3 Netflix पर कॉमेडी का तड़का लगाती है. यह फिल्म एक किसान की विधवा के लिए न्याय की लड़ाई दिखाती है. इसमें अदालत में हंसी-मजाक के साथ गंभीर मुद्दे हैं. अक्षय कुमार का किरदार मजेदार है. होली के रंगों के साथ हंसी के रंग भरने के लिए परफेक्ट मसाला मिलेगा.

6 / 8

तेरे इश्क में- तेरे इश्क में एक प्यार की गहरी कहानी है. इसमें धनुष एक फाइटर पायलट हैं और कृति सेनन एक साइकोलॉजिस्ट हैं. इनका पुराना प्यार फिर से जागता है, जिसके बाद ये कहानी और इंटेस बन जाती है. दूसरी ओर ए.आर. रहमान का संगीत दिल छू लेता है. होली पर रोमांस और इमोशंस का मजा लेना हो तो यह फिल्म देखें.

विज्ञापन

7 / 8

मेट्रो...इन दिनों- अनुराग बसु की मेट्रो... इन दिनो चार जोड़ों की प्रेम कहानियां दिखाती है. इसमें नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार हैं. यह फिल्म शहर की जिंदगी, प्यार और अकेलेपन को छूती है. होली के मौके पर रिलेशनशिप पर सोचने के लिए अच्छी फिल्म है.

8 / 8

पद्मावत- रणवीर सिंह की पद्मावत एक ऐतिहासिक ड्रामा है. इसमें दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ रणवीर का खलनायक किरदार कमाल का है. संजय लीला भंसाली की भव्य फिल्म है, जो आपकी होली को और भी खास बनाएगी. फिल्म की शाही होली भी आपको काफी पसंद आ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन