सिर्फ Dhurandhar 2 ही नहीं...इन 5 फिल्मों ने भी उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, असली कहानियां दिखाकर किया पड़ोसी को Expose

Bollywood Movies Exposing Pakistan: धुरंधर 2 ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी. उनका प्रोपागेंडा दिखाकर दुनिया के सामने असलिया लाई. मगर इससे पहले धुरंधर की तरह इन 5 फिल्मों ने पाकिस्तान की काली करतूतें दिखाकर भारतवासियों को अपने जवानों के बलिदानों के बारे में बताया था. आइए जानते हैं.

Bollywood Movies Exposing Pakistan
1 / 8
Bollywood Movies Exposing Pakistan

विज्ञापन

बॉलीवुड की देशभक्ति वाली फिल्में

 बॉलीवुड की देशभक्ति वाली फिल्में2 / 8

बॉलीवुड में अक्सर देशभक्ति से जुड़ी फिल्में बनती रहती हैं. उनमें कई बार देश के जवानों के बलिदान और उनके संघर्ष के बारे में बताया जाता है. धुरंधर 2 भी इन्हीं फिल्मों से एक है, जिसने पाकिस्तान को एक्सपोज किया.

विज्ञापन

पाकिस्तान को एक्सपोज करने वाली फिल्में

पाकिस्तान को एक्सपोज करने वाली फिल्में3 / 8

पाकिस्तान हमारा पड़ोसी देश है, जो हर संभव प्रयास करता है कि कैसे भारत को नुकसान पहुंचाया जाए. उससे निपटने के लिए भारत की RAW जैसी इंटेलिजेंस काफी कड़ी मेहनत करती हैं. इन्हीं रॉ एजेंट्स तो कभी भारतीय सिपाहियों की कहानी दिखाई जाती हैं और पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई जाती है. इन 5 फिल्मों ने भी बिल्कुल धुरंधर की तरह पाकिस्तान को एक्सपोज किया है.

Uri: The Surgical Strike (2019)

Uri: The Surgical Strike (2019)4 / 8

यह फिल्म 2016 के उरी हमले पर बनी है. पाकिस्तान से आए आतंकियों ने भारतीय सेना के कैंप पर हमला किया था. फिल्म में दिखाया गया कि भारत ने कैसे सर्जिकल स्ट्राइक करके जवाब दिया. विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई. यह फिल्म पाकिस्तान के आतंकवाद को पूरी तरह एक्सपोज करती है. इसको धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर ने ही बनाई है.

विज्ञापन

Raazi (2018)

Raazi (2018)5 / 8

यह कहानी 1971 के युद्ध से जुड़ी है. एक भारतीय लड़की (अलिया भट्ट) पाकिस्तान में जासूस बनकर जाती है. वहां शादी करके वह गुप्त जानकारी इकट्ठा करती है. फिल्म असली किताब 'Calling Sehmat' पर आधारित है. यह पाकिस्तान की जासूसी और युद्ध की साजिशों को बेनकाब करती है.

The Ghazi Attack (2017)

The Ghazi Attack (2017)6 / 8

यह फिल्म 2017 में आई, जिसमें 1971 के युद्ध में पाकिस्तान की पनडुब्बी PNS Ghazi को भारतीय नौसेना ने डुबोया था. फिल्म इस असली घटना पर बनी है. यह दिखाती है कि कैसे भारत ने समंदर में दुश्मन को हराया. राणा दग्गुबाती और कय कय मेनन जैसे कलाकारों ने फिल्म में जान फूंक दी. फिल्म पाकिस्तान की नौसेना की कमजोरी को उजागर करती है.

विज्ञापन

Border (1997)

Border (1997)7 / 8

यह फिल्म 1997 रिलीज हुई, जो 1971 के युद्ध की लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित है. इसमें 120 भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की बड़ी फौज को रोक दिया था. सुनील दत्त और सुनील शेट्टी जैसे बड़े कलाकार हैं. फिल्म में युद्ध की भयावहता और बहादुरी दिखाई गई है.

Phantom (2015)

Phantom (2015)8 / 8

सैफ अली खान और कैटरीना कैफ की ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में 2008 के मुंबई हमलों के बाद की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में भारतीय जासूस पाकिस्तान जाकर आतंकियों को सजा देते हैं. यह 26/11 हमलों की असली साजिश को दिखाती है, जिसमें पाकिस्तान का हाथ था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन