
1 / 11
आप इन दिनों OTT पर कुछ नया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 10 शानदार विशालकाय सांपों वाली फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें आप इस वीकेंड देख सकते हैं. इन फिल्मों में आपको सांपों का खतरनाक खेल देखने को मिलने वाला है. इतना ही नहीं इन फिल्मों में आपको सस्पेंस-थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
एनाकोंडा

2 / 11
लिस्ट में पहला नाम 'एनाकोंडा' फिल्म का आता है. इस मूवी में आपको विशाल सांपों का खतरनाक खेल देखने को मिलने वाला है. मूवी की कहानी की बात एक डॉक्यूमेंट्री टीम अमेजन के जंगलों में फंस जाती है, जिनका सामना एक एनाकोंडा से होता है.
स्नेक्स ऑन ए प्लेन

3 / 11
दूसरे नंबर पर 'स्नेक्स ऑन ए प्लेन' का नाम शुमार है, जो साल 2006 में रिलीज हुई थी. इस मूवी को आईएमडीबी ने 6.3 की शानदार रेटिंग दी थी. इस मूवी में आपको प्लेन के अंदर सांपों का आतंक देखने को मिलने वाला है.
दूध का कर्ज

4 / 11
तीसरे स्थान पर बॉलीवुड मूवी 'दूध का कर्ज' का नाम आता है. इस मूवी में आपको एक सपेरे का पालतू सांप अपने मालिक की मौत का बदला लेता है. यह फिल्म आपको पूरे समय बांधे रखती है.
हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स

5 / 11
चौथे नंबर पर हॉलीवुड फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स' का नाम आता है. इस मूवी में आपको एक बैसिलिस्क नाम का एक विशाल सांप देखने को मिलता है, जो स्कूल में घूमता हुआ नजर आता है.
एनाकोंडास: द हंट फॉर द ब्लड ऑर्किड

6 / 11
पांचवें स्थान पर 'एनाकोंडास: द हंट फॉर द ब्लड ऑर्किड' मौजूद है. यह फिल्म एनाकोंडा सीरीज का दूसरा पार्ट है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था.
किंग कोबरा

7 / 11
छठे स्थान पर 'किंग कोबरा' का नाम काबिज है. इस मूवी में लैब में किए गए एक जेनेटिक एक्सपेरिमेंट की गलती के कारण एक बहुत बड़ा और खतरनाक कोबरा पैदा हो जाता है, जो शहर में जमकर तबाही मचाता है.
कोनन द बारबेरियन

8 / 11
सातवें नंबर पर 'कोनन द बारबेरियन' का नाम मौजूद है. इस मूवी का विलेन खूद को विशाल सांप में के रूप में बदल जाता है. दरअसल, इस मूवी में आपको सांप और कोनन की लड़ाई देखने को मिलती है.
म्यूटेंट पायथन

9 / 11
लिस्ट में आठवें स्थान पर 'म्यूटेंट पायथन' का नाम शामिल है इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक अजगर लोगों पर हमला कर देता है. इस मूवी में आपको कमाल का विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलता है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है.
स्पैज्म्स

10 / 11
9वें नंबर पर 'स्पैज्म्स' मूवी का नाम मौजूद है, जिसमें आपको हॉरर के साथ थ्रिलर भी देखने को मिलने वाला है. इस मूवी में जहरीला सांप को दिखाया गया है.
स्स्स्स्स्स

11 / 11
लिस्ट में आखिरी नाम 'Sssssss' फिल्म का आता है, जो साल 1973 को रिलीज किया गया था. यह फिल्म 1 घंटे 39 मिनट की है, जिसमें एक पागल वैज्ञानिक को दिखाया गया है, जो अपनी ही असिस्टेंट को सांप में बदला शुरू कर देता है.