जेठालाल बने 'हमजा अली मजारी', TMKOC पर चढ़ा Dhurandhar के किरदारों का खुमार, वायरल AI वीडियो ने उड़ाए होश
TMKOC Dhurandhar AI Video: सोशल मीडिया पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शो के किरदार फिल्म धुरंधर के अलग अलग किरदारों को निभा रहे हैं. यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है. आइए जानते हैं किस किरदार ने धुरंधर के किस रोल को अपनाया है.

TMKOC शो का वीडियो वायरल
2 / 8सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) शो का हो रहा है. जिसमें प्यारे किरदारों को अब AI की मदद से फिल्म 'धुरंधर' के खतरनाक रोल में देखा जा रहा है.
किरदारों का धुरंधर रूप
3 / 8इस AI वीडियो में जेठालाल से लेकर चंपकलाल गड़ा तक सभी धुरंधर के अलग अलग किरदारों और इमोशन के साथ नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि TMKOC के किस किरदार ने कैसा धुरंधर रूप धरा है, जिसे देखकर आपको हंसी आ जाएगी.
TMKOC के किरदार धुरंधर में कैसे लगे?
4 / 8इस मजेदार वीडियो में TMKOC शो के सभी किरदारों को धुरंधर फिल्म के कैरेक्टर में बदला गया है. जेठालाल, हमजा अली मजारी के रूप में, तो भिड़े बने रहमान डकैत, वहीं चंपकलाल गड़ा को मेजर इकबार के रूप में दिखाया गया है. तो बबीता यालीना के रूप में नजर आई.
पोपट, अइय्यर, सोढ़ी का रूप
5 / 8रहमान की पत्नी के रूप में माधवी भाभी, तो पोपटलाल ने उजैर बलोच का किरदार पकड़ा. इसके अलावा सोढ़ी ने एस पी असलम, तो कभी अइय्यर ने जमील का रोल निभाया है. यह सभी किरदार AI द्वारा बनाए गए, जिसमें धुंरधर के किरदारों के इमोशन को भी कॉपी किया गया.
X पर छाया मजेदार वीडियो
6 / 8सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ये मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. TMKOC का ऐसा रूप देखकर सभी लोग हंसी से लोट-पोट हो रहे हैं. इमोशन और एक्टप्रेशन को देखकर सभी इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं.
लोगों की हंसी और कमेंट्स
7 / 8जब यह वीडियो X (ट्विटर) पर शेयर हुआ तो लोग कमेंट्स में मस्ती करने लगेय. कोई लिख रहा है- "जेठालाल अब 'हे हे हे' नहीं, 'गाड़ी रोक...' कहेंगे!" कोई बोल रहा है- "बापूजी अब मिशन पर जाकर कहेंगे- जेठा, चाय पी ले!" AI की यह क्रिएटिविटी देखकर फैंस बहुत खुश हैं. धुरंधर फिल्म पहले से ही हिट है और अब TMKOC के साथ इसका यह मिक्स लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.
AI का जादू और मनोरंजन
8 / 8आजकल AI टूल्स से ऐसे वीडियो बनाना आसान हो गया है. फैंस अपनी पसंदीदा शो और फिल्मों को मिलाकर नए-नए मजेदार कंटेंट बना रहे हैं. यह वीडियो बताता है कि मनोरंजन की दुनिया कितनी तेज बदल रही है. TMKOC के फैंस और धुरंधर के फैंस दोनों के लिए यह एकदम परफेक्ट कॉमेडी ट्रीट है.