JioHotstar पर छाई 8 एपिसोड्स की सीरीज, जिसमें दिखा प्यार से धोखे तक का सफर; वीकेंड पर करें बिंज वॉच

JioHotstar Trending Web Series: जियोहॉटस्टार पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इन्हीं में से एक आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. इस सीरीज में प्यार से बदले तक का सफर देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं?

thukra ke mera pyaar 2
1 / 6

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' है. हाल ही में इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज किया गया है. वहीं जियोहॉटस्टार पर रिलीज होते ही ये सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है.

विज्ञापन

इन फिल्मों और सीरीज को छोड़ा पीछे

इन फिल्मों और सीरीज को छोड़ा पीछे3 / 6

'ठुकरा के मेरा प्यार 2' जियोहॉटस्टार पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज ने रिलीज होते ही 'धुरंधर', 'धुरंधर द रिवेंज', '24 सीजन 2' और 'हाउस ऑफ ड्रैगस' जैसी फेमस फिल्मों और सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है.

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी4 / 6

'ठुकरा के मेरा प्यार 2' की कहानी प्यार और धोखे के इर्द-गिर्द घूमती है. इस सीरीज में शानविका चौहान और कुलदीप कुमार की कहानी को दिखाया गया है. इन दोनों कल लवस्टोरी कैसे धोखे में बदल जाती है, ये सब आपको सीरीज में देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

हर सीन में मिलेंगे ट्विस्ट एंड टर्न्स

हर सीन में मिलेंगे ट्विस्ट एंड टर्न्स5 / 6

जियोहॉटस्टार की इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज का पहला सीजन भी फैंस ने खूब पसंद किया था. ये ही वजह है कि इसके दूसरे सीजन का भी क्रेज फैंस के बीच देखने को मिल रहा है.

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट6 / 6

'ठुकरा के मेरा प्यार 2' में शानविका चौहान का किरदार संचिता बसु ने निभाया है. वहीं कुलदीप कुमार के किरदार को धवल ठाकुर निभाते नजर आए. इन दोनों सितारों के साथ-साथ सीरीज में सुशील पांडे भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन