The Traitors 2 Contestants List: 'द ट्रेटर्स 2' में शुभमन गिल की बहन की हुई एंट्री, ये 10 सितारे बने कंटेस्टेंट्स!

The Traitors 2 Contestants List: 'द ट्रेटर्स' अपने दूसरे सीजन के साथ प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रहा है. पहले सीजन की सक्सेस के बाद मेकर्स ने दूसरे सीजन को बनाने का फैसला किया है. वहीं 'द ट्रेटर्स 2' के कंटेस्टेंट्स के नाम भी धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं. चलिए जानते हैं 'द ट्रेटर्स 2' में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं?

The Traitors 2 Contestants List
1 / 12

विज्ञापन

शहनील गिल

शहनील गिल2 / 12

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल का नाम भी 'द ट्रेटर्स 2' के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो गया है. खबरें हैं कि शहनील गिल भी इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच रहकर गेम खेलती नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन

कौन हैं शहनील गिल?

कौन हैं शहनील गिल?3 / 12

शहनील गिल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर रील्स शेयर करती रहती हैं. वहीं अपने भाई शुभमन गिल के साथ भी शहनील फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं. 'द ट्रेटर्स 2' में शहनील की कैसा गेम खेलती हैं, ये देखना दिलचस्प होगा.

अभिषेक मल्हान

अभिषेक मल्हान4 / 12

टैली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक मल्हान भी 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आ सकते हैं. 'फुकरा इंसान' से मशहूर अभिषेक मल्हान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. वहीं अभिषेक के फैंस भी इस खबर से काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी5 / 12

मुनव्वर फारूकी का नाम भी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल है. हालांकि मुनव्वर ने अभी तक इस खबर पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार मुनव्वर फैंस को एंटरटेन करते दिखाई देंगे.

मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत6 / 12

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आ सकती हैं. मल्लिका के गेम में होने की खबर से फैंस के बीच एक्साइटमेंट तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर भी ये खबर काफी वायरल हो रही है.

विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती7 / 12

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी 'द ट्रेटर्स 2' की कंटेस्टेंट्स लिस्ट में शामिल हैं. हालांकि अभी तक इस बात पर पक्की मुहर नहीं लग पाई है. लेकिन इसके बाद भी फैंस एक्ट्रेस के गेम में होने की खबर से काफी खुश हैं.

शालिनी पासी

शालिनी पासी8 / 12

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शालिनी पासी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 'फबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' में ऑडियंस के दिलों पर छाने के बाद अब शालिनी 'द ट्रेटर्स 2' में फैंस को एंटरटेन करती नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन

दलीप ताहिल

दलीप ताहिल9 / 12

बॉलीवुड एक्टर दलीप ताहिल 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आ सकते हैं. दलीप ताहिल के फैंस के बीच भी खुशी का माहौल है. काफी समय बाद दलीप ताहिल को किसी शो में फैंस देख पाएंगे. हालांकि अभी तक दलीप ताहिल ने इस पर ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.

रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक10 / 12

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. टैली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार रुबीना भी शो में गेम खेलती नजर आ सकती हैं. हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने भी कोई बयान जारी नहीं किया है.

विज्ञापन

हिना खान

हिना खान11 / 12

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान भी 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आ सकती हैं. 'पति पत्नी और पंगा' के बाद हिना खान प्राइम वीडियो के इस रियलिटी शो में गेम खेलती दिखाई देंगी. इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश हैं.

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी12 / 12

श्वेता तिवारी भी 'द ट्रेटर्स 2' में दिखाई दे सकती हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने भी 'द ट्रेटर्स 2' में भाग लेने की कोई बात नहीं की है. लेकिन एक्ट्रेस के फैंस इस खबर से काफी खुश नजर आ रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि श्वेता कैसे गेम खेलती हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन