मिलेंगे अनसुलझे सवालों के जवाब, जब होगी 'मार-काट और खल्लास', The Family Man 4 पर लगी मुहर
The Family Man 4: मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन सीजन 4' पर मुहर लगा दी है. इस सीरीज के फैंस और दर्शकों के लिए ये किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है, जिसके बाद हर कोई सीजन 4 के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहा है.

द फैमिली मैन सीजन 4
2 / 7सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक 'द फैमिली मैन' के सीजन 4 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब सीरीज के चौथे सीजन पर मुहर लग गई है और खुद मनोज बाजपेयी ने इसे कंफर्म किया है.
श्रीकांत तिवारी
3 / 7मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया है कि वह एक बार फिर से श्रीकांत तिवारी बनकर लौटने वाले हैं. मनोज ने हिंट देते हुए कहा कि 'अब सब चौथे सीजन में! मार काट खल्लास!' जैसे ही लोगो को ये अपडेट मिला, तो हर कोई एक्साइटेड हो गया. हालांकि, अभी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.
मनोज बाजपेयी का रोल
4 / 7बता दें कि इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी का रोल अदा किया है, जो एक मिडिल क्लास आदमी है और 'थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल' (TASC) के लिए एक इंटेलिजेंस ऑफिसर के तौर पर काम करता है.
सीरीज की कास्ट
5 / 7कहानी की बात करें तो सीरीज की कहानी में TASC एक 'नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी' है. इस सीरीज में मनोज के साथ प्रियामणि, शरद केलकर, नीरज माधव, शारिब हाशमी, दलीप ताहिल, सनी हिंदुजा और श्रेया धनवंतरी ने अहम रोल अदा किया है.
स्क्रिप्ट लिखी जा रही है
6 / 7अब देखने वाली बात होगी कि सीरीज के चौथे सीजन में कितना समय लगेगा. अभी इसकी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है और रिलीज डेट को लेकर कुछ भी सामने नहीं आया है.
सीरीज के सीजन
7 / 7सीरीज के बाकी सीजन की बात करें तो इसके हर एक सीजन ने दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सीजन चार इसका फिनाले सीजन हो सकता है, जो वक्त के साथ कंफर्म हो जाएगा.