डोनाल्ड ट्रंप पर बनी 2 घंटे 3 मिनट की ये फिल्म, जिसने खोली उनके शुरुआती करियर की पोलपट्टी, 7.1 IMDb रेटिंग मिली

Donald Trump Film The Apprentice: इस समय अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि उन पर 2024 को एक फिल्म बनी थी, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म में उनके शुरुआती करियर और कंट्रोवर्सीज के बारे में बताया गया है.

The Apprentice Trump story
1 / 8
The Apprentice Trump story

Donald Trump Film The Apprentice: इस समय अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि उन पर 2024 को एक फिल्म बनी थी, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म में उनके शुरुआती करियर और कंट्रोवर्सीज के बारे में बताया गया है.  

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 / 8

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरे वर्ल्ड मीडिया पर छाए हुए हैं. ईरान और अमेरिका युद्ध में कई बड़े निर्णय लिए जा रहे हैं. इस दौरान मनोरंजन जगत में अमेरिकी राष्ट्रपति से जुड़ी एक फिल्म काफी सुर्खियों में छाई हुई है.

विज्ञापन

The Apprentice 2024

 The Apprentice 2024 3 / 8

द फिल्म The Apprentice 2024 में रिलीज हुई एक बायोग्राफिकल ड्रामा है. यह फिल्म अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुरुआती करियर पर आधारित है. फिल्म की लंबाई लगभग 2 घंटे 3 मिनट के करीब है.

किस बारे में है फिल्म?

किस बारे में है फिल्म?4 / 8

इस फिल्म में युवा ट्रंप की कहानी दिखाई गई है, जब वे 1970 के दशक में न्यूयॉर्क में रियल एस्टेट का काम शुरू कर रहे थे. फिल्म ने IMDb पर 7.1 की रेटिंग हासिल की है, जो दर्शकों और समीक्षकों दोनों को पसंद आई है. अब ये एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई है.

विज्ञापन

क्या है कहानी?

क्या है कहानी?5 / 8

फिल्म की कहानी 1973 से शुरू होती है. युवा डोनाल्ड ट्रंप (सेबेस्टियन स्टेन द्वारा निभाया गया) अपने पिता के रियल एस्टेट बिजनेस में काम करते हैं. लेकिन वे ज्यादा सफलता चाहते हैं. इसी समय वे रॉय कोहन (जेरेमी स्ट्रॉन्ग द्वारा निभाया गया) नाम के एक मशहूर वकील से मिलते हैं.

वकील ने दिखाई कलाकारी

वकील ने दिखाई कलाकारी6 / 8

रॉय कोहन बहुत चालाक और सख्त थे. उन्होंने ट्रंप को सिखाया कि सफल होने के लिए क्या क्या करना पड़ता है. फिल्म दिखाती है कि कैसे ट्रंप ने कोहन से सीखा जैसे कानूनी लड़ाइयां जीतना, मीडिया का इस्तेमाल करना और कभी हार न मानना.

विज्ञापन

पर्सनल लाइफ के बारे में

पर्सनल लाइफ के बारे में7 / 8

फिल्म में ट्रंप के परिवार, उनकी पहली पत्नी इवाना और उनके शुरुआती संघर्षों को भी छूती है. यह उनकी सफलता की पोलपट्टी खोलती है और बताती है कि उनके करियर की नींव कैसे पड़ी. इसके अलावा इन रास्ते में कई सही और गलत रास्ते दोनों शामिल थे.

किसने निभाया किरदार?

किसने निभाया किरदार?8 / 8

सेबेस्टियन स्टेन ने युवा ट्रंप का रोल बहुत अच्छे से निभाया है. वे ट्रंप की चाल, बात करने का तरीका और महत्वाकांक्षा को बखूबी दिखाते हैं. इसके अलावा जेरेमी स्ट्रॉन्ग ने रॉय कोहन का किरदार निभाया है, जो फिल्म का सबसे मजबूत हिस्सा है. कोहन की चालाकी और प्रभाव को उन्होंने शानदार तरीके से दिखाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन