Thalapathy Vijay ने Trisha Krishnan को बर्थडे पर दिया खास तोहफा, फैंस ने 'पुष्पा 2' से जोड़ा कनेक्शन

Thalapathy Vijay: अभिनेता थलापति विजय की जीत को लेकर रुझान आ रहे हैं. फैंस और जनता के बीच खूब जोश देखने को मिल रहा है. इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो फिल्म 'पुष्पा 2' का है.

Thalapathy Vijay, Trisha Krishnan
1 / 7
Thalapathy Vijay, Trisha Krishnan. image credit- social media

विज्ञापन

पुष्पा 2 का सीन

पुष्पा 2 का सीन2 / 7

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो फिल्म 'पुष्पा 2' के उस सीन का है जब पुष्पा की पत्नी श्रीवल्ली का जन्मदिन होता है और वो पहले ही कह चुका होता है कि श्रीवल्ली के जन्मदिन पर सीएम उनके घर खाने पर आएंगे. संयोग ऐसा होता है कि जिस दिन पुष्पा का साथी नेता उनके घर आता है वो उसी दिन सीएम की कुर्सी पाता है.

विज्ञापन

पुष्पा 2 से जोड़ा कनेक्शन

पुष्पा 2 से जोड़ा कनेक्शन3 / 7

विजय से इसके कनेक्शन की बात करें तो अब लोगों ने इसे विजय और तृषा कृष्णन से जोड़ा है. दरअसल, पिछले काफी समय से विजय और तृषा कृष्णन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. विजय की जीत के रुझान देखकर फैंस इससे ये कनेक्शन निकाल रहे हैं कि विजय ने भी तृषा को बर्थडे गिफ्ट दे दिया है.

यूजर्स दे रहे राय

यूजर्स दे रहे राय4 / 7

इतना ही नहीं बल्कि यूजर्स इस पर अपनी राय भी रख रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि विजय, तृषा के बर्थडे पर सीएम बनेंगे इंटरनेट तो पागल हो जाएगा. साथ ही हर तरफ जश्न का मौहाल बना हुआ है.

विज्ञापन

आज है तृषा कृष्णन का बर्थडे

आज है तृषा कृष्णन का बर्थडे5 / 7

गौरतलब है कि तृषा कृष्णन का आज 4 मई को बर्थडे है. ऐसे में जहां हर कोई एक्ट्रेस को बधाई दे रहा है, तो वहीं यूजर्स ने इसे 'पुष्पा 2' से जोड़कर एक अलग ही चर्चा शुरू कर दी है.

विजय और तृषा

विजय और तृषा6 / 7

बता दें कि बीते कुछ समय से चर्चा हो रही है कि विजय और तृषा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों की ओर से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

टूटने की कगार पर शादी

टूटने की कगार पर शादी7 / 7

इतना ही नहीं बल्कि विजय की 27 साल की शादी भी टूटने की कगार पर है. विजय और उनकी वाइफ के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और बात तलाक तक जा चुकी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन