Thalapathy Vijay की वाइफ की फोटोज, टूटने की कगार पर राजनेता बने एक्टर की शादी, बेवफाई का लगा है आरोप
Thalapathy Vijay: थलापति विजय जमकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक विजय की जमकर चर्चा हो रही है. प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक विजय की बातें हो रही हैं.

टूटने की कगार पर शादी
2 / 7थलापति विजय की शादी को 27 साल हो चुके हैं, लेकिन अब 27 साल बाद ये शादी टूटने की कगार पर आ चुकी है. विजय की वाइफ संगीता ने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
तलाक तक आ गई बात
3 / 7विजय और संगीता के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. संगीता सोर्नालिंगम ने तलपति पर धोखा देने का आरोप लगाया है. दोनों के बीच अनबन चल रही है और बात तलाक तक आ पहुंची है.
लंदन से चेन्नई आईं संगीता
4 / 7संगीता, विजय की बहुत बड़ी फैन थीं और यही वजह है कि वो लंदन से चेन्नई आ गई थी. संगीता और विजय शूटिंग पर पहली बार मिले और फिर धीरे-धीरे ये मुलाकातें बढ़ने लगीं.
शादी का फैसला
5 / 7संगीता बहुत सिंपल और सादे स्वभाव की थी और विजय को भी उनका ये अंदाज पसंद आ रहा था. दोनों के बीत बातें बढ़ती गई और रिश्ता गहरा होता चला गया. इसके बाद विजय ने संगाती से शादी का फैसला किया.
1999 में शादी
6 / 7बता दें कि 25 अगस्त 1999 को दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी. शादी के बाद उनकी जिंदगी खुशहाल रही और दोनों के दो बच्चे भी हुए. सात ही लंबे समय तक ये रिश्ता मजबूत बना रहा, लेकिन फिर इसमें दरार आने लगीं.
धोखा देने का आरोप
7 / 7साल 2025 में दोनों के बीच अनबन की खबर आई, जिसने हर किसी को चौंका दिया. अब खबरें हैं कि इस रिश्ते में दरार की वजह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो सकता है. संगीता ने भी विजय पर धोखा देने का आरोप लगाया है. साथ ही तृषा कृष्णन के साथ विजय का नाम जोड़ा जा रहा है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.