Thalapathy Vijay की वो 5 फिल्में, जिनको बॉलीवुड ने किया कॉपी; सलमान-अक्षय की मूवी भी लिस्ट में शामिल

Thalapathy Vijay Movies Remake in Bollywood: थलापति विजय इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद अब जल्द ही विजय थलापति मुख्यमंत्री भी बनने जा रहे हैं. इसी बीच आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो थलापति विजय की फिल्मों से कॉपी की गई हैं. इनमें सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्में भी शामिल हैं.

thalapathy vijay movies remake in bollywood
1 / 6

विज्ञापन

हॉलीडे

हॉलीडे2 / 6

अक्षय कुमार की 'हॉलीडे' मूवी को थलापति विजय की फिल्म Thuppakki का रीमेक है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ गोविंदा और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में हैं. वहीं साउथ में विजय थलापति की इस फिल्म में उनके साथ काजल अग्रवाल लीड रोल में थीं और इस फिल्म को भी फैंस ने काफी पसंद किया था.

विज्ञापन

दीवाना मैं दीवाना

दीवाना मैं दीवाना3 / 6

गोविंदा और प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को भी थलापति विजय की फिल्म से कॉपी किया गया है. 'दीवाना मैं दीवाना' फिल्म को थलापति विजय की 'प्रियमुदन' से कॉपी किया गया था. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. सोशल मीडिया पर भी ये वायरल हो रही है.

बॉडीगार्ड

बॉडीगार्ड4 / 6

सलमान खान की 'बॉडीगार्ड' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. इस फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ करीना कपूर भी लीड रोल में थीं. वहीं इस फिल्म को थलापति विजय की फिल्म 'कवलन' का रीमेक है. इस फिल्म में विजय के साथ असिन नजर आई थी.

विज्ञापन

बधाई हो बधाई

बधाई हो बधाई5 / 6

ये रोमांटिक फिल्म विजय थलापति की फिल्म 'पूवे उनाक्कागा' का रीमेक है. वहीं इसका हिंदी रीमेक सतीश कौशिक ने बनाई थी और इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ-साथ कीर्ति रेड्डी औार शिल्पा शेट्टी लीड रोल में थी. वहीं तमिल फिल्म में विजय के साथ-साथ संगीता लीड रोल में हैं.

क्या यही प्यार है

क्या यही प्यार है6 / 6

जैकी श्रॉफ, आफताब शिवदासानी और अमीशा पटेल की ये फिल्म भी थलापति विजय की फिल्म की कॉपी है. इस फिल्म को 'लव टुडे' की तर्ज पर बनाया गया था. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ऐवरेज कलेक्शन किया था. वहीं हिंदी में इस फिल्म के रीमेक को मुरली मोहन राव ने बनाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन