'विजय' नहीं है थलपति का असली नाम...मां हैं हिंदु, तो पिता ईसाई, जानें किस धर्म को मानते हैं सुपरस्टार?

Thalapathy Vijay Real Name: थलपति विजय चुनाव से पहले साई बाबा के मंदिर शिरडी गए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी मां हिंदु और पिता ईसाई हैं. इसके अलावा थलपति विजय का पूरा नाम 'विजय' भी नहीं है. आज हम जानेंगे कि खुद वे किस धर्म को मानते हैं?

Thalapathy Vijay Religious Belief
1 / 7
Thalapathy Vijay Religious Belief

Thalapathy Vijay Real Name: थलपति विजय चुनाव से पहले साई बाबा के मंदिर शिरडी गए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी मां हिंदु और पिता ईसाई हैं. इसके अलावा थलपति विजय का पूरा नाम 'विजय' भी नहीं है. आज हम जानेंगे कि खुद वे किस धर्म को मानते हैं?  

विज्ञापन

थलपति विजय की जीत

 थलपति विजय की जीत2 / 7

थलपति विजय विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीते. हर जगह उनके जीत की बात हो रही. लेकिन इसी बीच उनके असली नाम और पारिवारिक बैकग्राउंड के बारे में भी लोग खोज खोजकर निकाल रहे हैं, जिसमें पता चला कि उनका 'विजय' नाम असली नहीं है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

क्या है विजय का असली नाम

 क्या है विजय का असली नाम3 / 7

थलपति विजय का असली नाम है- जोसेफ विजय चंद्रशेखर (Joseph Vijay Chandrasekhar). अपनी फिल्मों के लिए विजय नाम का इस्तेमाल करते हैं. जबकि उनके फैंस ने उन्हें थलपति नाम दिया है, जिसका मतलब है 'कमांडर'. (Credit- Pinterest)

माता-पिता का धर्म

माता-पिता का धर्म4 / 7

विजय एक ऐसे परिवार से आते हैं जहां पर उनकी मां हिंदु धर्म से ताल्लुक रखती हैं. वहीं पिता एस ए चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक ईसाई धर्म से संबंध रखते हैं. उनकी मां, शोभा चंद्रशेखर, एक पार्श्व गायिका और शास्त्रीय संगीतकार हैं, जो हिंदू धर्म में काफी भरोसा करती हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

विजय का किस धर्म पर विश्वास?

विजय का किस धर्म पर विश्वास?5 / 7

विजय ने एक बार इंटरव्यू में बताया कि वे भगवान पर काफी विश्वास करते हैं. उनका बचपन मिश्रित धार्मिक वातावरण में हुआ है, जहां पर उनका Baptism तक हो चुका है. लेकिन वे मंदिर और दरगाहों के लिए पूरी श्रद्धा रखते हैं. (Credit- Pinterest)

विजय की हिंदु लड़की से शादी

विजय की हिंदु लड़की से शादी6 / 7

विजय ने 1999 में संगीता सोर्णालिंगम से शादी की थी, जो एक हिंदु परिवार से आती हैं. उनके 2 बच्चे हैं, जो इसी धार्मिक माहौल में पले-बढ़े हैं. हालांकि, विजय को अक्सर मंदिरों में जाते हुए देखा गया है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

राजनीति में धर्म का संतुलन

 राजनीति में धर्म का संतुलन 7 / 7

विजय ने एक अभिनेता और अब एक राजनेता (TVK पार्टी के प्रमुख) के रूप में, विजय ने हमेशा खुद को धार्मिक रूप से तटस्थ रखा है. वह रमजान के दौरान इफ्तार पार्टियों का भी आयोजन करते रहे हैं, हालांकि इसे लेकर हाल ही में कुछ विवाद भी हुए थे. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन