करोड़ों की फीस, अरबों की नेटवर्थ, किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है इस सुपरस्टार की पर्सनल लाइफ

Thalapathy Vijay Networth: थलापति विजय की बात करें तो एक्टर के पास अरबों की नेटवर्थ है. एक फिल्म के लिए भी अभिनेता मोटी फीस चार्ज करते हैं. इस बीच आइए जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में...

thalapathy vijay
1 / 7
thalapathy vijay. image credit- social media

विज्ञापन

थलापति विजय

थलापति विजय2 / 7

थलापति विजय की बात करें तो अभिनेता अब राजनीति की दुनिया में कदम रख चुके हैं. विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' है. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज से पहले खूब बवाल हो चुका है.

विज्ञापन

विजय की फीस

विजय की फीस3 / 7

थलापति विजय साउथ के पॉपुलर सुपरस्टार्स में से एक हैं. विजय की फीस की बात करें तो एक्टर एक फिल्म के लिए मोटी फीस लेते हैं. थलापति 69 फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनकी फीस 100 से 120 करोड़ थी लेकिन 'जन नायकन' के लिए उन्होंने 250 करोड़ रुपये लिए हैं.

विजय की नेटवर्थ

विजय की नेटवर्थ4 / 7

वहीं, अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो विजय के पास बहुत बड़ी नेटवर्थ है. तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी हलफनामे में विजय की टोटल संपत्ति 603.20 करोड़ रुपये (6.032 अरब) है.

विज्ञापन

लग्जरी गाड़ियां

लग्जरी गाड़ियां5 / 7

इसके अलावा विजय के पास बैंक बैलेंस में 213 करोड की सेविंग है. एक्टर के पास बीएमडब्ल्यू 530, टोयोटा लैक्सेस और टोयोटा वेलफायर जैसी कारों का कलेक्शन है, जिसकी कीमत 8 करोड़ तक की है. इसके अलावा चेन्नई में उनका 70-80 करोड़ का बंगला भी है.

पति-पत्नी में अनबन

पति-पत्नी में अनबन6 / 7

ना सिर्फ विजय बल्कि उनकी वाइफ संगीता के पास भी 15.76 करोड़ की संपत्ति है. हालांकि, बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और बात तलाक तक जा पहुंची है.

विज्ञापन

विजय की लाइफ

विजय की लाइफ7 / 7

विजय ने 10 साल की उम्र में डेब्यू किया था. अपने करियर में उन्होंने 69 फिल्में दी हैं. अब फिल्मी दुनिया छोड़ एक्टर राजनीति में अपना कदम रख चुके हैं. साथ ही विजय की 27 साल की शादी भी टूटने की कगार पर है और उनपर एक्ट्रा मैरियटल अफेयर जैसे आरोप लगे हुए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन