68 के इस हीरो ने क्यों सीक्रेट रखी थी अपनी शादी? मैगजीन में छपी फोटोज देख चौंक गए थे फैंस

Bollywood Actor: हिंदी सिनेमा के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ में कई सीक्रेट रहे हैं. हालांकि, समय के साथ ये दुनिया के सामने भी आए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर की शादी के बारे में बता रहे हैं, जिसे सीक्रेट रखा गया था. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया गया था?

Sunny deol
1 / 7
Sunny deol. image credit- social media

विज्ञापन

सनी देओल

सनी देओल2 / 7

दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सनी देओल हैं. जी हां, सनी देओल ही वो अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी शादी को सीक्रेट रखा था.

विज्ञापन

करियर के शुरू में ही शादी

करियर के शुरू में ही शादी3 / 7

सनी देओल को किसी फिल्म की एक्ट्रेस नहीं बल्कि लंदन में जन्मीं लिंडा से कच्ची उम्र में ही प्यार हो गया था. लिंडा, शाही परिवार से ताल्लुक रखती थीं. सनी ने करियर के शुरू में ही लिंडा से शादी कर ली थी.

1984 में शादी

1984 में शादी4 / 7

शादी के बाद लिंडा का नाम बदल दिया गया और वो पूजा देओल के नाम से जानी जाने लगीं. 1984 में सनी ने पूजा से शादी कर ली थी और ये सादी लंदन में हुई थी.

विज्ञापन

रोमांटिक हीरो की इमेज

रोमांटिक हीरो की इमेज5 / 7

वो समय ऐसा था जब सनी अपने करियर के पीक पर थे. कहा जाता है कि उस समय फिल्ममेकर्स को डर था कि सनी की शादी की खबर उनकी 'रोमांटिक हीरो' की इमेज को खराब कर सकती है और इसे राज ही रखा गया था.

मैगजीन में छपी फोटोज

मैगजीन में छपी फोटोज6 / 7

सनी की शादी तब तक सीक्रेट थी, जब तक लंदन की एक मैगजीन में शादी की तस्वीरें छप नहीं गई थी. इन फोटोज को देखकर हर कोई चौंक गया था. वहीं, अगर पूजा की बात करें तो खूबसूरती के मामले में वो बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं.

विज्ञापन

लाइमलाइट से रहती हैं दूर

लाइमलाइट से रहती हैं दूर7 / 7

पूजा लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं और ज्यादा ग्लैमर उन्हें पसंद नहीं हैं. सनी देओल और पूजा देओल के दो बेटे हैं, करण और राजवीर देओल.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन