
1 / 8
Suniel Shetty 33 Shelved Movies: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में दी हैं. अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बनाने वाले सुनील शेट्टी को इंडस्ट्री में 'अन्ना' के नाम से जाना जाता है. सुनील शेट्टी की कुछ कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो कभी सिनेमाघरों में रिलीज ही नहीं हो सकीं. इनमें 1 या 2 नहीं, बल्कि 33 फिल्में हैं जो डिब्बाबंद हो गई थी.
सुनील शेट्टी ने किस फिल्म से किया डेब्यू?

2 / 8
सुनील शेट्टी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से की थी. अपनी पहली ही फिल्म से सुनील शेट्टी ने ऑडियंस की नजरों में अपनी पहचान बना ली थी. हालांकि एक्टर इससे पहले 'आरजू' फिल्म में काम करने वाले थे लेकिन ये कभी रिलीज ही नहीं हो सकी.
ऐश्वर्या राय बच्चन संग अधूरे रह गए प्रोजेक्ट्स

3 / 8
एनडीटीवी की एक खबर के अनुसार सुनील शेट्टी की 33 ऐसी फिल्में रही हैं जिनका घोषणा तो की गई, लेकिन ये फिल्में सिनेमाघरों में कभी रिलीज ही नहीं हो सकी. इनमें कुछ फिल्मों में सुनील शेट्टी की जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ भी बनने वाली थी.
33 फिल्में हुईं डिब्बाबंद

4 / 8
सुनील शेट्टी की डिब्बाबंद हुई फिल्मों में कुछ फिल्में ऐसी भी थी जो बनकर पूरी तरह तैयार हो गई थी, लेकिन बाद में सिनेमाघरों का चेहरा देख ही नहीं सकी. हालांकि इसके बाद भी सुनील शेट्टी ने लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
कौन-कौन सी फिल्में नहीं हुईं रिलीज?

5 / 8
'अन्ना' की जो फिल्में रिलीज ही नहीं हो सकी उनमें- हम हैं आग, एक और फौलाद, द बॉडीगार्ड, अयुद्ध, कौरव, दो कदम आगे, जाहिल, शोला, रुस्तम, कमिश्नर जुआ, राधेश्याम सीता राम, चोरी मेरा काम, कर्मवीर, चोर सिपाही, कैप्टन अर्जुन, काला पानी, पूरब की लैला पश्चिम का छैला, हम पंछी एक डाल के, एक हिंदुस्तानी, वंदे मातरम, फेम, गुड नाईट, अखंड, गहराई, जज्बा, मुक्ति, चाय गर्म, शूटर, फांसी दि कैपिटल पनिशमेंट, मुंबई टैक्सी सर्विस, शोमैन और आरजू जैसी फिल्में शामिल हैं.
ऐश्वर्या राय बच्चन संग इन फिल्मों में दिखे एक्टर

6 / 8
'राधेश्याम सीता राम' और 'हम पंछी एक डाल के' में सुनील शेट्टी की जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ बनने वाली थी. लेकिन इन फिल्मों ये जोड़ी फैंस को कभी दिख ही नहीं पाई. हालांकि दोनों साथ में 'क्यों हो गया ना' और 'उमराव जान' में नजर आ चुके हैं.
सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्म

7 / 8
सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में 'अन्ना' ऑडियंस को अपनी कॉमेडी से हंसाते नजर आने वाले हैं. वहीं उनके साथ इस फिल्म में परेश रावल और अक्षय कुमार जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं.
इन फिल्मों से जीता फैंस का दिल

8 / 8
बता दें सुनील शेट्टी बॉलीवुड में कई फिल्में देकर ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं. इनमें बलवान, धड़कन, हेरा फेरी, मोहरा, दिलवाले, फिर हेरा फेरी, रक्षक, बॉर्डर, विनाशक, शूट आउट एट लोखंडवाला और मैं हूं ना भी इस लिस्ट में शामिल है.