Varanasi: राजामौली ने की पीक डिटेलिंग, प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू के लिए बसाया पूरा शहर, सामने आई सेट की INSIDE PHOTOS

Varanasi Movie INSIDE PHOTOS: एस एस राजामौली इन दिनों फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका बजट करीब 1400 करोड़ है. ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की इस फिल्म के सेट की इनसाइड तस्वीरें भी सामने आई हैं.

Varanasi INSIDE PHOTOS
1 / 9
Varanasi INSIDE PHOTOS

एसएस राजामौली पिछले कुछ समय से अपनी 1400 करोड़ी फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं. इस मूवी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. फैंस भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अभी इसकी रिलीज में काफी वक्त है. ऐसे में राजामौली की फिल्म के लिए पीक डिटेलिंग की काफी तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

प्रियंका और महेश बाबू के लिए राजामौली ने बसाया पूरा शहर

प्रियंका और महेश बाबू के लिए राजामौली ने बसाया पूरा शहर2 / 9

दरअसल, राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वाराणसी' की फिल्म के सेट की इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि डायरेक्टर ने प्रियंका और महेश बाबू के लिए पूरा का पूरा शहर ही बसा दिया है. फिल्म के सेट की पीक डिटेलिंग को देखकर हर कोई हौरान है. सेट की आलीशान तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका ही मचा दिया है. (Photo- X)

विज्ञापन

राजामौली ने विदेशी मीडिया को बुलाया

राजामौली ने विदेशी मीडिया को बुलाया3 / 9

बताया जा रहा है कि 'वाराणसी' के टीजर लॉन्च से पहले ही एसएस राजामौली ने कुछ इंटरनेशनल मीडिया आउटलेट्स को बुलाया था ताकि वह इस ग्रैंड लॉन्च इवेंट को अच्छे से कवर कर सकें. ऐसे में विदेशी मीडिया को उन्होंने अपनी फिल्म के आलीशान सेट की झलक दिखाई. (Photo- X)

राजामौली की कमाल की पीक डिटेलिंग

राजामौली की कमाल की पीक डिटेलिंग4 / 9

विदेशी मीडिया के द्वारा राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के सेट की भव्य तस्वीरों को एक्स पर शेयर किया गया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि राजामौली ने कमाल की पीक डिटेलिंग की है. स्टूडियो में ही बड़े-बड़े घाट, मंदिर और आलीशान वाराणसी शहर को रीक्रिएट किया गया है. (Photo- X)

विज्ञापन

वाराणसी के जैसे ही इमारतों का निर्माण

वाराणसी के जैसे ही इमारतों का निर्माण5 / 9

इस सेट को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाएगा कि वाराणसी जैसे शहर को रीक्रिएट किया गया है. हर कोई इसे असली ही मान रहा है. फिल्म के सेट पर दिखाई गई इमारतों की नक्काशी भी ठीक वैसे ही दिखाई गई है, जैसे कि उस शहर में है. (Photo- X)

6 / 9

राजामौली को फिल्मों के साथ ही उनकी फिल्मों के सेट के लिए भी जाना जाता है. उनकी फिल्मों में भव्यात्मकता शानदार तरीके से देखने के लिए मिलती है. ठीक उसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए अब मेकर ने वाराणसी का एक मिनिएचर शहर रीक्रिएट कर दिया. (Photo- X/Screenscrab)

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा का कमबैक और 'वाराणसी' की रिलीज डेट

प्रियंका चोपड़ा का कमबैक और 'वाराणसी' की रिलीज डेट7 / 9

बहरहाल, 'वाराणसी' की रिलीज की बात की जाए तो इस फिल्म को 7 अप्रैल 2027 को पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा इंडियन सिनेमा में एक बार फिर से कमबैक कर रही हैं और इसे उनका दमदार कमबैक माना जा रहा है. फिल्म में उनके रोल को लेकर बताया जा रहा है कि वह इसमें 'मंदाकिनी' के रोल में नजर आने वाली हैं. (Photo- X/Screenscrab)

महेश बाबू का रोल

महेश बाबू का रोल8 / 9

वहीं, महेश बाबू के रोल को लेकर कहा जा रहा है कि वह इसमें रुद्र और श्री राम के किरदार में नजर आएंगे. उनका डबल रोल होगा. वहीं, फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं, जो कि कुंभ के किरदार में दिखेंगे. (Photo- X)

विज्ञापन

'वाराणसी' की कहानी

'वाराणसी' की कहानी9 / 9

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वाराणसी' की कहानी टाइम ट्रैवल पर आधारित होगी, जिसमें पौराणिक कथाओं और मॉडर्न एक्शन को मिक्स दिखाया गया है हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कहानी से पर्दा नहीं उठाया है. (Photo- X)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन