2 घंटे 5 मिनट की वो Anime Film, जिसे पहली बार मिला था ऑस्कर अवॉर्ड, 8.6 IMDb रेटिंग के साथ आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल

Spirited Away Movie Facts: कई लोगों को एनिमे देखना काफी पसंद हैं. ऐसी ही एक एनिमे 2001 में आई थी, जिसे पहली बार ऑस्कर्स अवॉर्ड से नवाजा गया था. 8.6 IMDb रेटिंग वाली इस फिल्म ने कमाल कर दिखाया था. आज भी लोगों के फेवरेट लिस्ट में इसका नाम शामिल है.

Spirited Away first anime film
1 / 8
Spirited Away first anime film

विज्ञापन

एनिमे की दुनिया

 एनिमे की दुनिया 2 / 8

एनिमे की दुनिया में कई फिल्में मिलेंगी, जिसकी कहानी आपका दिल जीत लेंगी. अब तो कई सीरीज भी देखने को मिलती हैं. एनिमे लवर्स ही सिर्फ जानते हैं कि इनमें क्या मजा मिलता है. लेकिन कई साल पहले एनिमे को वैसा सम्मान नहीं मिला था. लेकिन 2001 में ऑस्कर्स में इस फिल्म ने पहली बार अवॉर्ड जीतकर इस जॉनर को नई पहचान दिलाई थी.

विज्ञापन

कौन सी थी एनिमे फिल्म?

कौन सी थी एनिमे फिल्म?3 / 8

इस जापानी एनिमे फिल्म का नाम था "Spirited Away". इसे स्टूडियो घिबली ने बनाया और हयाओ मियाज़ाकी ने निर्देशित किया. यह फिल्म लगभग 2 घंटे 5 मिनट लंबी है. यह 2001 में जापान में रिलीज़ हुई थी और आज भी दुनिया भर में सबसे पसंदीदा एनिमे फिल्मों में शुमार है. IMDb पर इसकी रेटिंग 8.6/10 है, जो लाखों लोगों की राय से मिली है.

क्या है कहानी?

क्या है कहानी?4 / 8

इस एनिमे फिल्म में मुख्य किरदार सिर्फ 10 साल की लड़की ने निभाया है. वह अपने माता-पिता के साथ नया घर जा रही होती है. रास्ते में वे एक अजीब सुरंग से गुजरते हैं और एक खाली शहर में पहुँच जाते हैं. वहाँ चिहिरो के माता-पिता खाने से सूअर बन जाते हैं.

विज्ञापन

आत्माओं और देवताओं की दुनिया

आत्माओं और देवताओं की दुनिया5 / 8

चिहिरो एक आत्माओं और देवताओं की दुनिया में फंस जाती है. वहाँ एक चुड़ैल युबाबा का बाथहाउस है, जहाँ चिहिरो को काम करना पड़ता है और अपना नाम "सेन" रखना पड़ता है. फिल्म में चिहिरो की बहादुरी, दोस्ती और खुद को पहचानने की यात्रा दिखाई गई है. इसमें कई जादुई जीव, ड्रैगन, आत्माएँ और रोमांच भरे दृश्य हैं.

ऑस्कर जीतने का इतिहास

ऑस्कर जीतने का इतिहास6 / 8

इस फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि 2003 में 75वें ऑस्कर अवॉर्ड में इसे "बेस्ट एनिमेटेड फीचर" का ऑस्कर मिला था. यह पहली एनिमे फिल्म थी जिसे ऑस्कर मिला. साथ ही यह पहली गैर-अमेरिकी और हैंड-ड्रॉन एनिमेटेड फिल्म थी जो इस कैटेगरी में जीती थी.

विज्ञापन

खुद को किया साबित

खुद को किया साबित7 / 8

इस एनिमे फिल्म के निर्देशक हयाओ मियाज़ाकी ने यह अवॉर्ड जीता, लेकिन वे समारोह में नहीं गए थे. यह जीत एनिमेशन को सिर्फ बच्चों की फिल्म नहीं, बल्कि सभी के लिए कला साबित करती है. इसके बाद आज तक कोई दूसरी एनिमे फिल्म को यह ऑस्कर नहीं मिला है.

क्यों है इतनी लोकप्रिय?

क्यों है इतनी लोकप्रिय?8 / 8

फिल्म की खूबसूरती इसके खूबसूरत चित्र, गहरी कहानी और भावनाओं में है. यह पर्यावरण, लालच और परिवार के महत्व को भी दिखाती है. बच्चे और बड़े दोनों इसे पसंद करते हैं. IMDb पर 8.6 रेटिंग और लाखों फैन इसे अपनी फेवरेट लिस्ट में रखते हैं. यह फिल्म आप Netflix पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन