ओटीटी नहीं यूट्यूब पर आई 141 मिनट की ये विवादित फिल्म, सेंसर बोर्ड ने पास किया या फेल?

South Film: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि पहले फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होती हैं और फिर कुछ दिन बाद वो ओटीटी पर रिलीज हो जाती हैं. हालांकि, कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं, जो सीधे ओटीटी पर आती हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी नहीं बल्कि यूट्यूब पर आई है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

mrs and mr
1 / 7
mrs and mr. image credit- social media

विज्ञापन

मिसेज एंड मिस्टर

मिसेज एंड मिस्टर2 / 7

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि वनीता विजयकुमार की फिल्म 'मिसेज एंड मिस्टर' है. वनीता विजयकुमार ने ना सिर्फ फिल्म का निर्देशन किया है बल्कि लीड रोल भी अदा किया है.

विज्ञापन

फ्लॉप निकली थी फिल्म

फ्लॉप निकली थी फिल्म3 / 7

साल 2025 जुलाई 11 को रिलीज हुई ये तमिल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप निकली थी और इसे निगेटिव रिव्यूज मिले थे. अब ये फिल्म यूट्यूब पर आ गई है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 7

फिल्म की कहानी की बात करें तो 'मिसेज एंड मिस्टर' फिल्म की कहानी एक 40 साल की मॉडर्न महिला विद्या अरुण की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है. इस किरदार में वनीता नजर आई हैं.

विज्ञापन

इमोशनल स्ट्रगल

इमोशनल स्ट्रगल5 / 7

फिल्म में विद्या के कोई बच्चे नहीं हैं और समाज की तरफ से उस पर मां बनने का दबाव है. इसी दौरान वो खुद से सवाल करती है कि क्या उसे सच में मां बनना है या नहीं? फिल्म में उसका इमोशनल स्ट्रगल देखने को मिलता है.

फिल्म का रनटाइम

फिल्म का रनटाइम6 / 7

फिल्म के रनटाइम की बात करें तो इस फिल्म का रनटाइम 141 मिनट है और इसे सेंसर से A सर्टिफिकेट मिला है. हालांकि, फिल्म विवादों का भी हिस्सा रह चुकी है.

विज्ञापन

यूट्यूब पर फ्री में रिलीज

यूट्यूब पर फ्री में रिलीज7 / 7

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप निकली थी और यही वजह है कि इसे ओटीटी राइट्स भी नहीं मिले. इसलिए अब मेकर्स ने इसे फ्री में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन