2 घंटे 20 मिनट की थ्रिलर फिल्म, जिसमें दिखेगा झकझोरने वाला क्लाइमैक्स; IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग

Sony Liv Thriller Movie: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में हैं जिनकी आईएमडीबी रेटिंग टॉप पर है. इन फिल्मों की कहानी सीधा दिलों-दिमाग पर छप जाती हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसका क्लाइमैक्स आपको अंदर तक झकझोर कर रख देगा. 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

gargi on OTT top
1 / 7

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी2 / 7

सोनी लिव की ये टॉप थ्रिलर फिल्मों में से एक है. फिल्म की कहानी एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के इर्द-गिर्द घूमती है. इस केस की जांच में गार्गी नाम की लड़की के पिता का नाम आ जाता है. इसके बाद कहानी में ट्विस्ट ही ट्विस्ट देखने को मिलते हैं.

विज्ञापन

ट्विस्ट एंड टर्न्स

ट्विस्ट एंड टर्न्स3 / 7

गार्गी का पिता एक सोसायटी में वॉचमैन होता है. वहीं इसी सोसायटी में बच्ची के साथ दुष्कर्म भी होता है. सोसायटी का वॉचमैन होने के नाते गार्गी के पिता भी इस केस से जुड़ जाते हैं और पुलिस उन्हें अपनी कस्टडी में ले लेती है.

पिता को बेगुनाह करने की कहानी

पिता को बेगुनाह करने की कहानी4 / 7

वहीं पूरी फिल्म में गार्गी अपने पिता को बेगुनाह साबित करने की लड़ाई लड़ती है. इस बीच उसके साथ कई ऐसी घटनाएं होती हैं जो उसे पूरी तरह से तोड़कर रख देती हैं. मुश्किलों का सामना करने के बाद भी गार्गी अपने पिता के केस पर काम करती है.

विज्ञापन

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस5 / 7

फिल्म का असली सस्पेंस इसके क्लाइमैक्स में छुपा है. इसका क्लाइमैक्स आपको अंदर तक झकझोर कर रख देगा. फिल्म के क्लाइमैक्स की वजह से ही इस फिल्म को टॉप थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया जाता है.

ओटीटी की बनी टॉप फिल्म

ओटीटी की बनी टॉप फिल्म6 / 7

साल 2022 में आई इस फिल्म को सिनेमाघरों में ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. इसके बाद जब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम किया गया तो ये फिल्म सोनी लिव पर भी पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगी थी.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट7 / 7

गौथम रामचंद्रन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में गार्गी के किरदार को साई पल्लवी ने निभाया है. साई पल्लवी के साथ-साथ फिल्म में आरएस शिवाजी भी लीड रोल में दिखाई दिए हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म बेस्ट चॉइस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन