Sonam Kapoor की गोद भराई की इनसाइड फोटोज, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फूलों की डेकोरेशन से पूजा तक, देखें झलक
Sonam Kapoor Baby Shower Photos: बीते दिन यानी 8 फरवरी को सोनम कपूर की गोद भराई सेरेमनी रखी गई. सोनम कपूर के बेबी शॉवर में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. अब इस इवेंट की इनसाइड फोटोज आ गई हैं.

2 / 7सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेबी शॉवर की कई पोस्ट शेयर की हैं. इन फोटोज में सोनम बेहद खुश नजर आ रही हैं और उन्होंने अपना हैवी बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया है.
3 / 7सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं. सोनम कपूर ने अपने बेबी शॉवर की जो इनसाइड फोटोज शेयर की है, उसमें फूलों की डेकोरेशन से लेकर पूजा तक की झलक देखने को मिली है.
4 / 7सोनम ने अपने इस दिन का खास बनाने के लिए लाइम ग्रीन कलर का लहंगा पहना था. इस ड्रेस में एक्ट्रेस अपना हैवी बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं.
5 / 7सोनम ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए शोल्डर पर दुपट्टा डाला था और एक खूबसूरत नेकलेस भी कैरी किया था. इस दौरान सोनम के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था.
6 / 7इस दौरान सोनम के साथ उनके हसबैंड आनंद आहूजा भी नजर आए. आनंद ने अपने स्पेशल डे पर एक सिंपल व्हाइट कुर्ते और पजामा पहना था, जिसमें वो भी हैंडसम लग रहे थे.
7 / 7सोनम कपूर ने इस दौरान दोस्तों संग भी जमकर पोज दिए. इस दौरान अनुपम खेर, करीना कपूर, शबाना आजमी, अंशुला कपूर और खुशी कपूर सहित कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए.