150–200 नहीं…, आज बनती ‘Sholay’ तो मेकर्स को लगाने पड़ते इतने करोड़, जानें 1975 में कितना था फिल्म का बजट
बॉलीवुड की वो कल्ट फिल्म जिसे साल 1975 में बनाया गया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं 'शोले' है. इस फिल्म को बनाने में उस समय 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इस फिल्म को साल 2026 में बनाया जाता, तो कितने का खर्च आता. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

साल 1975 में बनी फिल्म 'शोले' में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी जैसे कलाकार नजर आए थे. लेकिन आज हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि अगर 'शोले' फिल्म साल 2026 में बनती तो इसे बनाने में कितना खर्च आता.
अमिताभ बच्चन
2 / 7अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर फिल्म 'शोले' साल 1975 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म के गाने और डायलॉग आज भी लोगों के जुबान पर याद है.
शोले कब हुई थी रिलीज
3 / 71975 में बनी यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी. फिल्म को बनाने में मेकर्स ने लगभग 3 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे. हालांकि 'शोले' फिल्म दुनियाभर में 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.
शोले फिल्म को बनाने में कितने करोड़ रुपये खर्च किए गए थें
4 / 7अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर फिल्म 'शोले' को अगर साल 2026 में बनाया जाता तो यह एक बड़ी बजट वाली फिल्म होती. खबर के अनुसार इस फिल्म को बनाने में तकरीबन 350 से 450 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते
कब बनी थी 'शोले' फिल्म
5 / 71975 में शोले फिल्म बनाने के लिए 3 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे मौजूदा समय यह पैसा 150 में 200 करोड़ रुपये के बराबर है.
2026 में 'शोले' फिल्म बनाने में कितना खर्च आता
6 / 7इतना ही नहीं 'शोले' फिल्म में महंगी वीएफएक्स या एडिटिंग टेक्नोलॉजी का किया गया था. लेकिन अब यह फिल्म बनती तो इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी वीएफएक्स ड्रोन शॉट्स का इस्तेमाल किया जाता, जिसकी वजह से मेकर्स को लगभग 65 से 110 करोड़ तक खर्च करने पड़ते.
शोले फिल्म सेटअप
7 / 7आपको बता दे की 'शोले' की शूटिंग 1975 में जिस जगह पर हुई थी अगर साल 2026 में इस यही सेटअप तैयार किया जाता तो उसका खर्चा 15 से 20 करोड़ रुपये तक आता. इतना नहीं फिल्म के लीड एक्टर की फीस भी काफी महंगी हो जाती.