तंत्र-मंत्र के जाल में फंसी बेटी, मौत से भिड़ा बाप, दिमाग हिला देगी 132 मिनट की सुपरनेचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म

Shaitaan Movie On Netflix: कुछ फिल्में सुपरनेचुर हॉरर-थ्रिलर से भरी होती हैं, जिन्हें देखते हुए आपका एक सीन से भी नजर नहीं हटेगी. ऐसी ही फिल्म Netflix पर मौजूद है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इसमें तंत्र-मंत्र विद्या से जुड़ा हॉरर दिखाया गया है.

Shaitaan Movie On Netflix
1 / 9
Shaitaan Movie On Netflix

Shaitaan Movie On Netflix: कुछ फिल्में सुपरनेचुर हॉरर-थ्रिलर से भरी होती हैं, जिन्हें देखते हुए आपका एक सीन से भी नजर नहीं हटेगी. ऐसी ही फिल्म Netflix पर मौजूद है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इसमें तंत्र-मंत्र विद्या से जुड़ा हॉरर दिखाया गया है.

विज्ञापन

सुपरनेचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्में

सुपरनेचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्में2 / 9

कुछ फिल्में अपनी कहानी के दम पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर जाती हैं. जरूरी नहीं, कहानी का वास्तविक्ता से कोई नाता हो, लेकिन फिल्म का हॉरर आपको आखिरी सीन तक बांधे रखेगा. ऐसी ही एक फिल्म Netflix पर मौजूद है.

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?

क्या है फिल्म का नाम?3 / 9

इस फिल्म का नाम है- शैतान (Shaitaan). इसमें आपको बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, आर माधवन और साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका के किरदार मिलेंगे. इनकी धांसू एक्टिंग ने फिल्म को और रोचक और डरावना बना दिया. इसमें सबसे बढ़िया कमाल आर माधवन ने किया है.

शैतान (Shaitaan) की कहानी

 शैतान (Shaitaan) की कहानी4 / 9

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो कबीर (अजय देवगन) अपनी पत्नी ज्योति (ज्योतिका) और बच्चों जानवी (जानकी बोदीवाला) व ध्रुव के साथ फार्महाउस पर छुट्टियां मनाने गया. रास्ते में एक अजनबी आदमी वनराज कश्यप (आर. माधवन) मिला. वह बहुत विनम्र लगता था. परिवार ने उसे घर आने दिया. बस यहीं से शुरू हुई असली कहानी.

विज्ञापन

आर माधवन का निगेटिव किरदार

आर माधवन का निगेटिव किरदार5 / 9

इस फिल्म में आर माधवन ने वनराज कश्यप के रोल में निगेटिव किरदार निभाया है. वनराज का मकसद बहुत डरावना था. वह तंत्र-मंत्र से लड़कियों को काबू में करके उन्हें बलि चढ़ाता था. इससे उसकी शक्तियां बढ़ती थीं.

कबीर की बेटी पर टोना टोटका

कबीर की बेटी पर टोना टोटका6 / 9

फिल्म में कबीर (अजय देवगन) की बेटी पर टोना-टोटका करके वनराज जानवी को कठपुतली की तरह इस्तेमाल करता है. इससे घर में आतंक का माहौल बन जाता है. इसकी कहानी इतनी रोचक है कि आपकी सांसें थम जाएंगी.

विज्ञापन

हर सीन में सस्पेंस

 हर सीन में सस्पेंस7 / 9

इस फिल्म में आपको हर सीन के अंदर सस्पेंस महसूस होगा. जानवी को वश में करने के बाद परिवार के लिए मुश्किल और बढ़ जाती है. लेकिन पिता यानी अजय देवगन बेटी की जान बचाने के लिए सीधा मौत से भिड़ जाते हैं.

दिमाग हिलाने वाली एडिंग

दिमाग हिलाने वाली एडिंग8 / 9

यह फिल्म पूरे 132 मिनट की है. लेकिन देखते समय आपको यह वक्त पता ही नहीं चलेगा. हर मिनट में सस्पेंस बढ़ता जाता है. शुरुआत में हल्का-फुल्का परिवार का माहौल है, लेकिन धीरे-धीरे डर चढ़ता है. तंत्र-मंत्र के दृश्य बहुत प्रभावशाली हैं. जानवी का बदलता चेहरा और उसकी आंखें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

विज्ञापन

फिल्म की रेटिंग

 फिल्म की रेटिंग9 / 9

शैतान फिल्म को 6.5 IMDb रेटिंग मिली है. आप इसे Netflix पर देख सकते हैं. फिल्म के आखिरी के कुछ समय बहुत रोमांचक होने वाले हैं. अगर आप इस तरह की थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन