Prime Video पर छाई 'मुंबई अंडरवर्ल्ड' पर बनी ये धांसू फिल्म, नंबर 1 पर ट्रेंड हो रही है ये क्राइम-थ्रिलर मूवी

Prime Video Crime Thriller Film: प्राइम वीडियो पर अंडरवर्ल्ड से जुड़ी यह फिल्म भयंकर ट्रेंड कर रही है. जब से इस OTT प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म आई है, तब से लोग इसके दीवाने हो गए हैं. यह क्राइम-थ्रिलर फिल्म धांसू एक्शन के साथ मजेदार कहानी से भरी हुई है.

o romeo on prime video
1 / 8
o romeo on prime video

Prime Video Crime Thriller Film: प्राइम वीडियो पर अंडरवर्ल्ड से जुड़ी यह फिल्म भयंकर ट्रेंड कर रही है. जब से इस OTT प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म आई है, तब से लोग इसके दीवाने हो गए हैं. यह क्राइम-थ्रिलर फिल्म धांसू एक्शन के साथ मजेदार कहानी से भरी हुई है.  

विज्ञापन

Prime Video पर क्राइम-थ्रिलर फिल्में

Prime Video पर क्राइम-थ्रिलर फिल्में2 / 8

Prime Video पर कई क्राइम-थ्रिलर फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. लेकिन हाल ही में रिलीज हुई शाहिद कपूर की इस फिल्म ने पहला स्थान चुन लिया है. यह लगातार नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. लोग फिल्म की कहानी और एक्शन को खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

कौन सी है फिल्म?

कौन सी है फिल्म?3 / 8

इस फिल्म का नाम है-'ओ रोमियो' (O' Romeo). यह 10 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई थी, जो अब Prime Video पर उपलब्ध है. लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं, जिसकी वजह से यह लगातार नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

ओ रोमियो की कहानी

ओ रोमियो की कहानी4 / 8

फिल्म ओ रोमियो की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड से जुड़ी हुई है, जिसमें 1994 के दौर में शाहिद कपूर ने उस्तरा नाम के एक खूंखार गैंगस्टर का रोल निभाया है. यह किरदार अपने दुश्मनों को रेजर से मारता है.

विज्ञापन

कहानी में रोमांच

कहानी में रोमांच 5 / 8

कहानी में रोचकता तब आती है, जब उस्तरा को एक विधवा यानी अफशा से प्यार हो जाता है. वह महिला उससे अपने पति की हत्या का बदला मांगने के लिए उस्तरा के पास आती है. इसमें माफियों की दुनिया को बखूबी दिखाया गया है.

इस किताब से ली गई कहानी

इस किताब से ली गई कहानी6 / 8

फिल्म प्रसिद्ध लेखक एस. हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' (Mafia Queens of Mumbai) के 'सपना दीदी' वाले अध्याय से प्रेरित है. इसके मुख्य किरदारों में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी शामिल हैं.

विज्ञापन

फिल्म के बारे में

फिल्म के बारे में7 / 8

ओ रोमियो को मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. यह क्राइम-थ्रिलर फिल्म अब OTT पर तहलका मचा रही है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें कि फिल्म के गानों ने खूब धूम मचाई थी.

ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस

ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस8 / 8

बता दें कि फिल्म ने भारत में लगभग 98.35 करोड़ का कुल कलेक्शन किया. वहीं अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 121.69 करोड़ के बीच का नेट कलेक्शन किया है. अब लोग इसे OTT पर भी खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन