3 शादियां, अलग-अलग पतियों से हुए दो बच्चे, फिर भी बुढ़ापे में नसीब हुई तनहाई, पहचानिए इस सुपरस्टार की बदनसीब मां

Shahid Kapoor Mother Neelima Azim: शाहिद कपूर के बारे में कौन नहीं जानता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी तरह उनकी मां नीलिमा अजीम भी बेहतरीन नर्तकी, अभिनेत्री और प्यारी मां हैं. उनका जीवन किसी रोलरकोस्टर की तरह रहा. उन परिस्थियों से लड़कर नीलिमा ने अपने बच्चों का बॉलीवुड का नामी गिरामी स्टार बनाया.

shahid Kapoor mother neelima Azeem
1 / 8
shahid Kapoor mother neelima Azeem

Shahid Kapoor Mother Neelima Azim: शाहिद कपूर के बारे में कौन नहीं जानता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी तरह उनकी मां नीलिमा अजीम भी बेहतरीन नर्तकी, अभिनेत्री और प्यारी मां हैं. उनका जीवन किसी रोलरकोस्टर की तरह रहा. उन परिस्थियों से लड़कर नीलिमा ने अपने बच्चों का बॉलीवुड का नामी गिरामी स्टार बनाया.  

विज्ञापन

कौन हैं नीलिमा अजीम?

कौन हैं नीलिमा अजीम?2 / 8

नीलिमा अजीम एक बेहतरीन नर्तकी, अभिनेत्री और मां हैं, जिनकी जिंदगी में खुशियां भी आई, लेकिन दर्द ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी. उनकी तीन शादियां हुईं, जिनसे 2 बेटे पैदा हुए. फिर भी बुढ़ापे में अकेली जीवन जीती हैं.

विज्ञापन

बचपन और शुरुआती सफर

बचपन और शुरुआती सफर3 / 8

नीलिमा अजीम का जन्म 2 दिसंबर 1958 में हुआ. छोटी उम्र से ही वे कथक नृत्य में पारंगत हो गईं. मात्र 15 साल की उम्र में वे एक मशहूर नर्तकी बन गईं. दिल्ली से मुंबई आईं, जहां उन्होंने नाटक, टीवी और फिल्मों में काम किया.

निजी रिश्तों में आया संघर्ष

निजी रिश्तों में आया संघर्ष4 / 8

नीलिमा की पहली शादी 1979 में अभिनेता पंकज कपूर से हुई. इस रिश्ते से 1981 में उनका बेटा शाहिद कपूर पैदा हुआ. शाहिद अभी छोटा था तभी 1984 में दोनों का तलाक हो गया. नीलिमा सिंगल मदर बन गईं. मात्र 24 साल की उम्र में मुंबई में सिर्फ 4500 रुपये लेकर उन्होंने शाहिद को पाला.

विज्ञापन

जी तोड़ करी मेहनत

जी तोड़ करी मेहनत5 / 8

शाहिद को पालने के लिए नीलिमा ने जी तोड़ मेहनत की, जिससे अपना और अपने बच्चे का पेट पाला. शाहिद आज बड़े सितारे हैं, लेकिन मां की उस मेहनत को भूलना मुश्किल है.

दूसरी शादी और ईशान का जन्म

दूसरी शादी और ईशान का जन्म6 / 8

तलाक के बाद नीलिमा ने 1990 में राजेश खट्टर से दूसरी शादी की. इस रिश्ते से उनका दूसरा बेटा ईशान खट्टर पैदा हुआ. ईशान भी आज फिल्मों में काम कर रहे हैं. लेकिन यह शादी भी 2001 में टूट गई. फिर से अकेलापन और जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई.

विज्ञापन

तीसरी शादी से हुई निराशा

तीसरी शादी से हुई निराशा7 / 8

इसके बाद नीलिमा ने 2004 में उस्ताद रजा अली खान से तीसरी बार शादी की. लेकिन यह रिश्ता भी 2009 में खत्म हो गया. तीन शादियां टूटने के बाद, खुद नीलिमा बहुत अंदर से टूट गईं.

बुढ़ापे में नसीब हुई तनहाई

बुढ़ापे में नसीब हुई तनहाई8 / 8

आज नीलिमा अजीम उम्रदराज हो चुकी हैं. लेकिन अपने दो सफल बेटों को देखकर गर्व महसूस करती हैं. शाहिद और ईशान अपनी मां का सम्मान करते हैं. उनकी जिंदगी हमें सिखाती है कि सफलता के पीछे कितनी कुर्बानियां छिपी होती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन