बिरजू महाराज की वो मुस्लिम शिष्या, जिसनें 3 बार की शादी फिर भी नहीं बसा घर, आज है 2 सुपरस्टार्स की मां

Birju Maharaj disciple Neelima Azeem: बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन फिर भी अकेले जिंदगी जी रहे हैं. ऐसी ही एक बिरजू महाराज की मुस्लिम शिष्या था, जिसने 3 बार शादी की, फिर भी घर नहीं बसा. आज उनके दोनों बच्चे सुपरस्टार हैं.

Neelima Azeem famous kathak dancer
1 / 9
Neelima Azeem famous kathak dancer

विज्ञापन

2 / 9

बॉलीवुड की दुनिया में सितारों की जिदंगी चमक-दमक से भरी हुई लगती है. लेकिन अतीत में उनके घना अंधेरा होता है, जो अक्सर छिप जाता है. ऐसा ही किस्सा बॉलीवुड के इन 2 सुपरस्टार एक्टरों की मां का है.

विज्ञापन

3 / 9

महान बिरजू महाराज की मुस्लिम शिष्या ने अपने जीवन में काफी कुछ कमाया तो साथ में काफी कुछ गंवाया भी. यह और कोई नहीं बल्कि नीलिमा अजीम हैं. यह शास्त्रीय संगीत से भी जुड़ी हैं. इनको ‘कथक प्रिंसेस’ कहा जाता था.

4 / 9

नीलिमा ने बिरजू महाराज की शिष्या बनकर मंच पर अपनी अलग छाप छोड़ी. एक्टिंग के करियर में स्ट्रगल करने के बाद आखिर कार उन्हें नृत्य में शांति मिली. लेकिन अपने करियर के अलावा उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से बनी रही.

विज्ञापन

5 / 9

नीलिमा ने 3 शादियां की. पहली शादी 1975 में अभिनेता पंकज कपूर से की. उनसे शाहिद कपूर का जन्म हुआ. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाया. शाहिद के तीन साल होते तक पकंज और नीलिमा का तलाक हो गया.

6 / 9

इसके बाद नीलिमा को अभिनेता राजेश खट्टर से प्यार हुआ. दोनों ने शादी कर ली. इस शादी से ईशान खट्टर का जन्म हुआ. लेकिन एक समय बाद इन दोनों के रिश्ते में भी दरार आ गई और 11 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और तलाक हो गया.

विज्ञापन

7 / 9

इसके बाद नीलिमा का रिश्ता संगीतकार रजा अली खान के साथ शुरू हुआ. यह उनकी तीसरी शादी थी. लेकिन 2009 में यह रिश्ता भी खत्म हो गया. इतने टूटे रिश्ते देखकर नीलिमा अंदर से टूट गईं और उन्होंने इन सभी चीजों से ब्रेक ले लिया.

8 / 9

तीन असफल शादियों के बाद नीलिमा अभी सिंगल और खुश है. हालांकि, उनके बेटों ने उनके दर्द पर मरहम लगाया और वे दोनों अपने करियर में बड़े सुपरस्टार बने. यह दोनों भाई परिवार के सभी परेशानियों के बावजूद एकजुटता के साथ रहते है.

विज्ञापन

9 / 9

शाहिद अक्सर ईशान को उनकी मेहनत की सराहना करते हुए नजर आते है. वहीं छोटा भाई ईशान भी अपने भाई की सफलताओं के लेकर बहुत इंस्पायर्ड महसूस करते हैं. दोनों भाई एक दूसरे के लिए बहुत भावुक हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन